फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl raped by father since two years

दो साल तक मासूम बेटी का करता रहा बलात्कार

Mon, 21 Apr 2014 08:23 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Apr 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
girl raped by father since two years

गुडंबा क्षेत्र में एक दरिंदे ने पत्नी की मौत के बाद मासूम बेटी को दुष्कर्म का शिकार बनाया और दो साल तक यौनशोषण करता रहा। इसके बाद शनिवार रात छोटी बेटी पर गंदी नजर डाल दी।

विज्ञापन


पिता की घिनौनी करतूत झेल रही किशोरी ने किसी तरह बहन को चंगुल से छुड़ाया और रविवार सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
इंस्पेक्टर गुडंबा भगवान सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में झोपड़ पट्टी में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


लड़की ने बताया कि मजदूरी कर घर का खर्च चलाने वाला पिता तीन-चार साल से उसे खिलाने के बहाने छेड़छाड़ करता था। दो साल पहले मां की मौत के बाद शराब पीकर घर लौटा और धमकाते हुए दुष्कर्म कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी से जिक्र न करने की हिदायत दी। इसके बाद से यौनशोषण का सिलसिला शुरू हो गया।

किशोरी अपने दो भाई और दो बहनों की परवरिश के साथ घर की देखभाल करती और रात में शराब पीकर लौटे पिता की दरिंदगी झेलती थी।

छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी और बदनामी के डर से पिता की करतूत किसी को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।

किशोरी का कहना है कि पिता शनिवार रात शराब पीकर घर आया। उसे खाना खिलाकर सो गई।

देर रात पास में लेटी 12 वर्षीय बहन की चीख सुनकर आंख खुली। पिता को उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास करते देख सब्र का बांध टूट गया। छोटी बहन की आबरू बचाने के लिए पिता से भिड़ गई।


किसी तरह बहन को चंगुल से छुड़ाया और उसे साथ लेकर घर से भाग निकली।

कुछ दूर रहने वाले मामा के घर रात गुजारी और सुबह गुडंबा थाने जा पहुंची। किशोरी की शिकायत पर पुलिसकर्मियों को यकीन नहीं आया।

इस पर मामा को बुलाकर तहकीकात की। सच्चाई सामने आने पर दुष्कर्म व धमकी का मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed