फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with minor in up.

दिन-भर मजदूरी फिर रात में करता था हैवानियत

Tue, 24 Feb 2015 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Feb 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
rape with minor in up.

इंदिरानगर में तेरह वर्ष की नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद उसे सीतापुर में एक भट्टे पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया जाता रहा।

विज्ञापन


लड़की के घरवालों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ इंदिरानगर के मुताबिक, पंत नगर कॉलोनी निवासी तेरह वर्षीय लड़की पढ़ने के लिये मदरसा गई हुई थी।
विज्ञापन


वहीं से वह रहस्यमय हालात में लापता हो गई। इसके बाद परिवार वाले उसकी काफी तलाश करते रहे लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

दो दिन पहले लड़की ने घर पर फोन किया और अपनी मां को बताया कि किताबुद्दीन नाम के एक युवक ने उसका अपहरण किया था और सीतापुर के महाराजनगर में स्थित अपने ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर रखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के घर वालों पर भी गंभीर आरोप

rape with minor in up.

दिन में मेहनत मजदूरी करवाता था और रात में दुष्कर्म करता था। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को लड़की को बरामद कर लिया और दुष्कर्म के आरोपी किताबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में लड़की के घर वालों ने किताबुद्दीन के पिता मोबिन, बेटी व दामाद पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं। जांच-पड़ताल की जा रही है।

वहीं रायबरेली में जगतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम इलाज कराने गई एक किशोरी के साथ क्लीनिक में गैंगरेप का प्रयास किया गया।

क्लीनिक संचालक के बेटे और तीन कंपाउंडरों ने किशोरी की अस्मत लूटनी चाही। शोर मचने पर क्लीनिक संचालक का बेटा और तीन कंपाउंडर मौके से भाग गए।

किशोरी के भाई ने घटना की तहरीर थाने में दी है। एसपी मोहित गुप्ता का कहना है कि किशोरी से दुराचार का प्रयास किया गया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed