यूपी: पहले दी लिफ्ट, फिर लड़के से किया रेप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म देखकर घर लौट रहे एक किशोर को लिफ्ट देने के बहाने ट्रेवल एजेंट ने किडनैप कर उससे कुकर्म किया। बाद में उसे चोर बताकर हजरतगंज पुलिस के हवाले कर दिया।
पूछताछ में भंडा फूटा तो पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने बताया कि विकासनगर के रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र ने मंगलवार रात दोस्तों संग साहू सिनेमा में रात नौ बजे का शो देखा।
इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। छात्र रात करीब साढ़े 12 बजे परिवर्तन चौक पर टैंपो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी आकर रुकी। उसके चालक शिवांश सिंह ने डालीगंज का पता पूछा।
छात्र पर लगाया चोरी का आरोप
फिर लिफ्ट देने के बहाने छात्र को गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद कुछ जरूरी काम की बात कहकर पटियाला हाउस स्थित अपने आवास पर ले गया। वहां छात्र को बंधक बनाकर कुकर्म किया।
सुबह छात्र आरोपी का लैपटॉप व गाड़ी की चाबी लेकर भाग निकला। दोस्तों को आपबीती सुनाई तो उन्होंने लैपटॉप व चाबी लौटाने के बाद पुलिस को सूचना देने की सलाह दी।
छात्र लैपटॉप लौटाने गया तो शिवांश ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंप दिया। उधर, पूछताछ में छात्र ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शिवांश को गिरफ्तार कर लिया।