बच्ची को बंधक बनाकर हैवानियत, इलाज के दौरान मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को घर में बंधक बनाकर एक युवक ने रेप किया। किशोरी का परिवारीजन घर पर ही इलाज करा रहे थे कि सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
जामों थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी रविवार की दोपहर घर में अकेली थी जबकि उसके माता-पिता खेत गए थे।
घर पहुंचे माता-पिता तो बदहवास थी बच्ची
इस बीच गांव का ही अनंत राम चौरसिया घर में पहुंच गया और किशोरी का हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
शाम को खेत से जब किशोरी के परिवारीजन वापस घर पहुंचे तो बेटी को घर में बदहवास देखा। परिवारीजनों ने किशोरी के मुंह पर पानी का छीटा मारा तो वह होश में आई।
परिवारीजनों ने तत्काल घटना की सूचना एसओ जामों भरत उपाध्याय को दी।
सूचना पाते ही एसओ पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। आरोपी अनंतराम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज हुआ।