{"_id":"057590357be4ab4283b421f74c6cdccf","slug":"rape-on-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वॉइंट पर किया दुष्कर्म, पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वॉइंट पर किया दुष्कर्म, पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 03:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल क्षेत्र में मंगलवार को एक दबंग ने तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित ने थाने पर ही धरना देकर बैठ गई। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला जमीन विवाद का है।
महिला के आरोप की जांच कराई जा रही है। माल क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति हादसे में जख्मी होने के बाद से बिस्तर पर है।
मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करने वाली महिला का आरोप है कि मंगलवार शाम को जानवर चराने निकली थी।
इस दौरान गांव के ही छोटू ने अपने साथी के साथ उसे पकड़ लिया और तमंचे के बल पर धमकाते हुए दुष्कर्म किया।
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। उधर, दरोगा अभिमन्यु कुमार मल्ल का कहना है कि जांच में मामला फर्जी पाया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि महिला के पति ने चार साल पूर्व अपनी जमीन छोटू को बेची थी। अब महिला डेढ़ लाख रुपये मांग रही है। इन्कार करने पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन