फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape in badaun.

बदायूं फिर शर्मसार, शमशान में बच्ची से रेप!

Sun, 22 Feb 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 22 Feb 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
rape in badaun.

जिले में नौ साल की एक बच्ची के साथ 34 साल के व्यक्ति द्वारा रेप का मामला सामने आया है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
मेडिकल जांच में प्रथम दृष्टया रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

मुजरिया थाना क्षेत्र निवासी विजयपाल यादव किराए पर खेतों की जुताई करता है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह पड़ोस के गांव में गया था।

इसी दौरान गांव की एक नौ साल की बच्ची अपने पिता के लिए बीड़ी का बंडल लेने दुकान पर जा रही थी।

बिस्किट का लालच देकर बुलाया

rape in badaun.

विजय ने उसको बिस्किट दिलाने का लालच दिया और गांव से डेढ़ सौ मीटर दूर श्मशान स्थल ले गया।

यहां उसने बच्ची के संग रेप किया। उधर, बच्ची के घर न पहुंचने पर परिवार वाले उसकी तलाश के लिए निकले, तभी उन्हें बच्ची की चीख सुनाई पड़ी।

मौके पर पहुंचे परिवार वालों और ग्रामीणों ने देखा कि आरोपी मौके पर है और रेप की शिकार बच्ची की हालत गंभीर है।

भागने को कोशिश के दौरान ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। घटनास्थल पर बिस्कुट का एक पैकेट और नमकीन का पाउच भी मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed