फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape and murder case filed against peace party chief dr ayyub.

पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब पर हत्या व दुष्कर्म का केस दर्ज

Sun, 26 Feb 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Feb 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
rape and murder case filed against peace party chief dr ayyub.
पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब - फोटो : amar ujala

पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब के खिलाफ 22 वर्षीय एक युवती को डॉक्टर बनाने का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने और गलत दवा देकर मारने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पीड़ित की मां की शिकायत पर शनिवार को मड़ियांव थाने में केस दर्ज किया गया। गंभीर रूप से बीमार पीड़ित युवती ने शुक्रवार रात ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया था। डॉ. अय्यूब संतकबीरनगर के मेंहदावल से विधायक हैं और इस सीट से फिर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


संतकबीरनगर की रहने वाली युवती की मां ने बताया कि डॉ. अय्यूब 2012 के चुनाव में उसके परिवार के संपर्क में आए।

चुनाव में सहयोग देने के बदले उन्होंने युवती को डॉक्टर बनाने का वादा किया, लेकिन वे इसके नाम पर बेटी का शोषण करते रहे। युवती के परिवारीजन इतना डरे हुए हैं कि उन्होंने जान का खतरा बताते हुए शव लेकर घर जाने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर साहब ने मेरी जिन्दगी खराब कर दी

rape and murder case filed against peace party chief dr ayyub.

ट्रामा सेंटर में भर्ती युवती को जब भी होश आता, वह यही कहती कि डॉक्टर साहब ने मेरी जिन्दगी खराब कर दी। मैंने मना किया लेकिन वह माने नहीं। अब मैं क्या करूं?

गैर इरादतन हत्या व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
गैर इरादतन हत्या व दुष्कर्म में फंसे पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब के खिलाफ मृ‌त युवती की मां ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संतकबीरनगर की रहने वाली युवती की मां ने बताया कि डॉ. अय्यूब 2012 के चुनाव में उसके परिवार के संपर्क में आए। चुनाव में सहयोग देने के बदले उन्होंने युवती को डॉक्टर बनाने का वादा किया।

चुनाव जीतने के बाद जब उनके पास गई और वादे के बारे में याद दिलाया तो उन्होंने 2013 में युवती का दाखिला लखनऊ के सेवा नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग में करा दिया। कुछ दिनों बाद युवती ने नर्सिंग की पढ़ाई का विरोध किया और कहा कि आपने डॉक्टर बनाने को कहा था। इस पर उन्होंने सीपीएमटी की तैयारी कराने को कहा।

यह भी कहा कि इसके बाद ही डॉक्टर बन पाओगी। बाद में उसका शोषण करने लगे। पीड़िता की मां ने कहा कि शिकायत करने पर डॉ. अय्यूब कहता था कि इतना तो करना ही पड़ता है।

तीन साल से कर रहे थे यौन शोषण

rape and murder case filed against peace party chief dr ayyub.

सीतापुर रोड स्थित सेवा नर्सिंग कॉलेज में दाखिला होने के बाद युवती  कुछ दिनों तक हॉस्टल में रही। हॉस्टल बंद हो गया तो डॉ. अय्यूब ने पास में ही अपने एक परिचित के मकान में किराए पर कमरा दिला दिया।

युवती के परिवारीजनों का आरोप है कि डॉ. अय्यूब इस कमरे पर लगातार आते थे। यहीं उन्होंने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। मना करने पर कॅरिअर खराब करने की धमकी दी। युवती एक साल पहले घर गई तो मां को यह बात बताई।

मां इसकी शिकायत करने डॉ. अय्यूब के कार्यालय पहुंची। वहां अय्यूब ने कहा, डॉक्टर बनने के लिए इतना तो करना होगा। मामले को ज्यादा मत बढ़ाओ, वर्ना तुम्हारी बेटी का कॅरिअर खराब करवा दूंगा। मां के अनुसार, उन्होंने परिवार के लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी।

बीमार पड़ी तो खुद करने लगे इलाज

rape and murder case filed against peace party chief dr ayyub.

युवती की मां ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले बेटी की तबियत खराब हुई। इसकी जानकारी होने के बाद डॉ. अय्यूब खुद ही उसकी दवा करने लगे। तीन महीने पहले उसे फिर बुखार हुआ तो डॉ. अय्यूब ने दवा दी। इस बार उन्होंने अल्ट्रासाउंड भी कराया।

रिपोर्ट देखकर बेटी से कहा, किडनी में पथरी है। इसके बाद खुद ही इलाज करने लगे। बीमारी ठीक होने के बजाय और गंभीर होती गई। जनवरी के आखिर में बेटी गांव पहुंची। उसकी हालत खराब देखा तो पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। मां ने बताया कि बेटी को लेकर वह सहारा अस्पताल पहुंची। कुछ दिन वहां इलाज चला।

इसमें 60 हजार रुपये खर्च हो गए। पैसे खत्म होने लगे तो डॉक्टरों ने केजीएमयू रेफर कर दिया। शुक्रवार को उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां रात 10 बजे उसकी मौत हो गई।

गलत दवा देकर किडनी खराब करने और गर्भपात कराने का आरोप

rape and murder case filed against peace party chief dr ayyub.
demo pic

मां ने पुलिस को बताया कि डॉ. अय्यूब ने बेटी को इलाज के दौरान गलत दवाएं दीं। यह दवा उसकी किडनी खराब करने लगी। उसने बताया कि यह जानकारी दवा का पैकेट देखने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने दी थी। डॉ. अय्यूब द्वारा लगातार यौन शोषण करने से बेटी गर्भवती हो गई थी। अपनी काली करतूत छिपाने के लिए डॉक्टर ने चुपके से गर्भपात की दवाएं दी। इससे स्थिति और खराब हो गई। अय्यूब दो साल से गर्भपात की दवाएं दे रहे थे।

चौक पुलिस करती रही टालमटोल, मड़ियांव में दर्ज हुई रिपोर्ट
युवती की मौत चौक थानाक्षेत्र के ट्रॉमा सेंटर में हुई। उसके परिवारीजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लगातार थाने पर जमे रहे। शनिवार दोपहर चौक इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। कहा, युवती मड़ियांव थानाक्षेत्र में रहती थी। वहीं रिपोर्ट दर्ज कराएं। इसके बाद परिवारीजन मड़ियांव थाने गए।

जहां इंस्पेक्टर नागेश कुमार मिश्रा ने दुष्कर्म, गैरइरादतन हत्या और परिवारीजनों को धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद सीओ डॉ. मीनाक्षी सेवा नर्सिंग कॉलेज गईं। वहां उन्होंने अधिकारियों और शिक्षकों से पूछताछ की। एएसपी ट्रांसगोमती दुर्गेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के बाद जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यौन शोषण के आरोपों को डाक्टर अयूब ने बताया साजिश

rape and murder case filed against peace party chief dr ayyub.

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद अयूब ने शनिवार को खलीलाबाद में अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए एक पार्टी के प्रत्याशी ने यह कहानी गढ़ी है।

इसमे एक चैनल की भी साजिश है। उनका युवती के साथ कोई संबंध नहीं है। छह माह पहले लड़की टीवी का इलाज कराने आई थी। उसके बाद से वह उनके संपर्क में नहीं है।

विधायक होने के नाते वे सभी की मदद करते हैं। इससे पूर्व भी 2012 के चुनाव में उनके ऊपर इस तरह का मनगढ़ंत आरोप लगाया गया था। जांच में निर्दोष साबित हुए थे। वह जांच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed