फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway officer cheated 22 million

रेलवे अफसर ने ठगे 22 लाख, मांगने पर दी धमकी

Sun, 24 Nov 2013 02:59 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sun, 24 Nov 2013 02:59 AM IST
विज्ञापन
Railway officer cheated 22 million

हजरतगंज स्थित डीआरएम ऑफिस में कार्यरत आईआरटीएस अफसर ने एक युवती को अंसल सिटी में सस्ते प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 22 लाख रुपये ऐंठ लिए।

विज्ञापन


रकम से सास समेत दो महिलाओं के नाम जमीन खरीदी। दो वर्ष तक टालमटोल पर युवती ने संबंधित योजना के कर्मचारियों से पूछताछ की। सच्चाई पता लगाने के बाद अफसर से रकम वापस मांगी।
विज्ञापन


इस पर उसने आठ लाख का फर्जी चेक थमाया और धमकी देने लगा। पीड़ित ने हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
गुडंबा के सीमांतनगर में रहने वाली देवेंद्र सिंह की बेटी विजेता ने अशोक मार्ग स्थित डीआरएम ऑफिस में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाजी से 22 लाख रुपये हड़पने व तगादा करने पर धमकाने के मामले में उसने मनोज की सास उर्मिला के साथ ही भाई व सीमा सिंह नामक महिला को भी आरोपी बनाया है।

विजेता का कहना है कि वर्ष 2010 में डीआरएम ऑफिस में आवागमन के दौरान मनोज से मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया कि अंसल सिटी में कुछ जमीन रेलवे की आ रही है।

इसके चलते सस्ती कीमत पर प्लॉट दिला सकते हैं। झांसे में आई विजेता ने अक्तूबर 2010 में चार लाख और फरवरी 2011 में 18 लाख के चेक दे दिए। काफी समय बाद भी प्लॉट न मिलने पर विजेता ने तगादा शुरू किया।

इस पर मनोज टालमटोल करने लगा। तीन वर्ष गुजरने पर भी प्लॉट न मिलने पर विजेता ने अंसल ग्रुप को पत्र लिखकर जानकारी मांगी। पता चला कि उसके चार लाख के चेक से सीमा सिंह व 18 लाख के चेक से उमिला राय के नाम संपत्ति खरीदी गई है।


विजेता का आरोप है कि सच्चाई उजागर होने पर मनोज से उनके ऑफिस व विवेकानंद मार्ग स्थित आवास पर संपर्क किया। इस पर उसने आठ लाख का चेक थमाकर शेष रकम जल्द लौटाने की बात कही।

बैंक से चेक बैरंग लौटने पर विजेता ने उलाहना देने के साथ रकम का तगादा किया। इस पर मनोज व उसके परिवार के लोग धमकाने लगे। रकम डूबती देख विजेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed