अल्ट्रासाउंड के बहाने इस डॉक्टर ने किया गंदा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के गोविन्दनगर इलाके की एक महिला ने डॉक्टर (रेडियोलॉजिस्ट) पर रेप का आरोप लगाते हुए गोविंद नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान बेहोश करके उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं और ब्लैकमेल करके उसके साथ शारीरिक संबध बनाए।
महिला ने विरोध किया तो जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देते हुए तस्वीरों को उसके पति को दिखाने के साथ ही ऑनलाइन करने की धमकी दे डाली।
गोविंद नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ के अनुसार पीड़िता का मेडिकल और बयान दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
ये था मामला
दर्ज एफआईआर के मुताबिक गोविन्दनगर में रहने वाली महिला कल्याणपुर स्थित लाइफट्रान हॉस्पिटल की डॉ. निधि भटनागर से इलाज करा रही थी।
वह 28 मार्च 2014 को हॉस्पिटल गई तो डॉक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने को कहा और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विकास श्रीवास्तव को बुलवा लिया।
आरोप है कि डॉ. विकास ने अल्ट्रासाउंड करने से पहले महिला के पति को कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद कमरे में जाकर उसे बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया। उसके बाद डॉक्टर ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं और गलत काम भी किया।
महिला के अनुसार इसके बाद वह दोबारा 8 अप्रैल 2014 को हॉस्पिटल पहुंची तो डॉ. विकास ने उसे अपने केबिन में बुलाकर उसकी खींची गई तस्वीरें दिखाईं, जिससे वह सकते में आ गई।
घर जाकर भी धमकाया
डॉक्टर ने उसकी फोटो पति को दिखाने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। इसके बाद 28 नवम्बर और 30 नवम्बर 2014 को भी उसके साथ हॉस्पिटल में ही संबंध बनाए।
डॉक्टर की इन हरकतों से आजिज होकर उसने हॉस्पिटल जाना छोड़ दिया और दूसरे डॉक्टर से इलाज कराने लगी। महिला ने बताया कि 13 अप्रैल को उसके पति लखनऊ गए थे।
उसी दिन शाम 4 बजे डॉक्टर उसके घर तक आ पहुंचा और दरवाजा खुलवाकर हॉस्टिपल न आने का कारण पूछने लगा। उसके जवाब न देने पर धमकाना शुरू कर दिया।