{"_id":"608032119a53054ac4485f24","slug":"power-connection-disconnected-because-of-challan-on-not-wearing-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: बिजली कर्मी का चालान कटने पर काट दी पुलिस चौकी की बिजली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: बिजली कर्मी का चालान कटने पर काट दी पुलिस चौकी की बिजली
Wed, 21 Apr 2021 07:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के नगराम में हरदोईया नहर रेगुलेटर पर मास्क चेकिंग के दौरान एक बिजली कर्मी का चालान काटने से नाराज बिजली कर्मी ने पुलिस चौकी हरदोईया की ही बिजली काट दी।
विज्ञापन
नगराम पुलिस के उपनिरीक्षक प्रेमलाल सिंह इलाके के हरदोईया नहर रेगुलेटर पर मास्क न लगाने वालों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान लेसा के सेस खंड तृतीय समेसी उपकेंद्र का एक बिजली कर्मी अंगद किसी बिजली उपभोक्ता के यहां की बाधित आपूर्ति ठीक करने बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन
हरदोईया नहर पुल पर मौजूद दरोगा के इशारे पर पुलिस कर्मी ने बाइक रोक ली। बिजली कर्मी अंगद का आरोप है कि वह मास्क लगाए हुए था और साथ ही बिजली विभाग से मिला हेल्मेट भी पहने था। अपने को बिजली कर्मी बताने के बावजूद उसका चालान कर जुर्माना वसूल लिया गया।
विज्ञापन
बिजली कर्मी के अनुसार, हरदोईया चौकी पर कई माह का बिजली बिल बकाया है। इस बाबत नगराम थाना प्रभारी मो. अशरफ का कहना है कि संबंधित दरोगा को हिदायत दी गई है, कि आगे से बिजली कर्मियों के साथ ऐसा व्यवहार न किया जाए।