{"_id":"60a4f3618ebc3ea6fc3fb37f","slug":"policemen-suspended-for-taking-bribe-in-kakori-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: घूस लेते दीवान का वीडिया वायरल, निलंबित किया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: घूस लेते दीवान का वीडिया वायरल, निलंबित किया गया
Wed, 19 May 2021 04:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 May 2021 04:45 PM IST
सार
लखनऊ के काकोरी में घूस लेते दीवान का वीडियो वायरल हो गया है। मामले की जांच के बाद पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर मंगलवार को घूस लेते हुए एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने तत्काल जांच कराकर काकोरी थाने के मुख्य आरक्षी नवाब मियां को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में थाने के मालखाने में बैठा पुलिसकर्मी अवैध खनन में सीज डंपर को कोर्ट के आदेश पर रिलीज करने के एवज में दो हजार रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन
डंपर छुड़ाने गया व्यक्ति उसे एक हजार रुपये देने को कहता है मगर पुलिसकर्मी दो हजार रुपये की मांग पर अड़ा रहता है। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने मंगलवार को ही पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर इसे आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर के प्रवक्ता नितिन यादव ने बताया, पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने जांच कराई और मामला सही पाए जाने पर घूस लेने वाले काकोरी थाने के मुख्य आरक्षी नवाब मियां को निलंबित कर दिया है।