फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police encounter in Baskhari in Ambedkarnagar.

अंबेडकरनगर में लगातार दूसरे दिन पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, गिरफ्तार हुआ 50 हजार का इनामी

Mon, 22 Mar 2021 11:33 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Mar 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
Police encounter in Baskhari in Ambedkarnagar.
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

अंबेडकरनगर जिले में लगातार दूसरे दिन पुलिस ने मुठभेड़ में एक 50 हजार इनामी को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ रविवार रात बसखारी पुलिस के साथ हुई। इसके एक दिन पहले जिले के टांडा कोतवाली में भी पुलिस ने मुठभेड़ एक बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


रविवार को देर रात हुई पुलिस की फायरिंग से बदमाश घायल हुआ। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वह बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित रहा है। बसखारी पुलिस के अनुसार रविवार रात मुखबिर की सूचना पर मोतिगरपुर के निकट घेराबंदी की गई।
विज्ञापन


इसी बीच बाइक से पहुंचा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देख रुका और बाइक छोड़ भागने लगा। रोकने के लिए की गई फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान आजमगढ़ जनपद के पवई थाना अंतर्गत टैनी निवासी मिथुन के रूप में हुई। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाप्रभारी बसखारी श्रीनिवास पांडे ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाने से गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित रहा है। उसके विरुद्ध बस्ती व अंबेडकरनगर जनपद में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed