फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police caught minister due to fake number plate

फर्जी नंबर प्लेट लगा फर्राटा भर रहे थे मंत्रीजी

Sun, 01 Dec 2013 09:56 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 01 Dec 2013 09:56 AM IST
विज्ञापन
police caught minister due to fake number plate

गोमतीनगर क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश के एक पूर्व मंत्री अपनी

विज्ञापन
कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर फर्राटे भर रहे थे।

पुलिस ने कार कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की तो पता चला कि पूर्व मंत्री ने अपनी इनोवा कार की नंबर प्लेट मारुति जेन पर लगा रखी थी।


एसओ गोमतीनगर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि विशाल खंड में रहने वाले पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश द्वारा चोरी की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर फर्राटा भरने की सूचना मिली।

पुलिस ने तहकीकात की तो उनकी जेन कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। कार कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की गई।

पूर्व मंत्री व सपा के कद्दावर नेता रहे शतरुद्र के परिवारीजनों ने मारुति जेन व इनोवा के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत किए। मारुति जेन पर इनोवा की नंबर प्लेट थी। शतरुद्र प्रकाश के परिवारीजन फर्जी नंबर प्लेट की वजह नहीं बता सके।

इस पर कार के चेसिस व इंजन नंबर के आधार पर आरटीओ ऑफिस के जानकारी एकत्र की जाएगी।


पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि शतरुद्र प्रकाश की दो कारों पर एक ही नंबर देखकर एक व्यक्ति ने पूर्व मंत्री द्वारा चोरी की कार के इस्तेमाल की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी।

मारुति जेन पर फर्जी नंबर प्लेट मिलने से आशंका गहरी हो चली है। एसओ का कहना है कि आरटीओ से जानकारी के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed