{"_id":"6236c11f943fda2aff0680b6","slug":"police-caught-a-truck-with-cattle-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: ट्रक में गोवंश भर रहे लोगों को ग्रामीणों ने रोका, पुलिस को जानकारी की भनक लगते ही हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: ट्रक में गोवंश भर रहे लोगों को ग्रामीणों ने रोका, पुलिस को जानकारी की भनक लगते ही हुए फरार
Sun, 20 Mar 2022 11:22 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:22 AM IST
सार
संदना थाना क्षेत्र में एक ट्रक में गोवंश भर रहे लोग पुलिस के आने की भनक लगते ही ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
cattle
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के संदना थाना इलाके में ट्रक में गोवंश भरकर ले जा रहे लोगों को ग्रामीणों ने रोक लिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इधर, संदिग्ध लोग ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान घटनास्थल से कुछ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। इलाके के गंगू गांव के नजदीक एक ईंट भट्टे के पास कुछ लोग आवारा गोवंश को एक ट्रक में भर रहे थे। भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस के आने की भनक लगते ही गोवंश भर रहे लोग ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। एसओ संदना फतेह सिंह ने बताया कि मौके पर एक ट्रक से 8 से 10 गोवंश बरामद हुए हैं। एक दो शराब की बोतलें भी मिली हैं। ट्रक इलाहाबाद का बताया जा रहा है।
विज्ञापन