हेरोइन के साथ पकड़ा युवक, सुराग नहीं लगा सकी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से एक किलो 10 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ लखनऊ ले जाया जा रहा था, पकड़ा गया तस्कर हैंडलर बताया गया है।
उसको किसने हेरोइन दी और लखनऊ में किसे सप्लाई देनी थी? इसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जीआरपी थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह सावन झूला मेला को देखते हुए एसआई श्यामदेव चौधरी, कांस्टेबल मनोज सचान व वेद प्रकाश दुबे के साथ गुरुवार की देर शाम 5 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर अप माल्दा-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान 25 वर्षीय युवक को बैग के साथ संदिग्ध समझकर रोका गया। तलाशी में बैग से एक किलो दस ग्राम हेरोइन (ब्राउन शुगर) निकली।
इन बातों का युवक ने नहीं दिया जवाब
पकड़ा गया युवक मुकसेउल शेख पश्चिम बंगाल प्रांत के जिला माल्दा, थाना कलिया चक अंतर्गत गांव खिदीर चक का रहने वाला है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ब्राउन शुगर लखनऊ ले जा रहा था। मालदा में माल कहां से मिला? लखनऊ में किसे देना था? इस बारे में कुछ नहीं बता रहा है।
शुक्रवार को उसका चालान एनडीपीएस एक्ट में कर दिया गया। जीआरपी ने इससे पूर्व 14 मार्च को भी फैजाबाद पहुंची फरक्का एक्सप्रेस से 560 ग्राम ब्राउन शुगर पकड़ी थी।