फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police caught a doctor with black money in Lucknow.

30 लाख रुपये की ब्लैकमनी के साथ डॉक्टर को पुलिस ने दबोचा

Tue, 15 Nov 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police caught a doctor with black money in Lucknow.
बरामद हुआ धन

चौक पुलिस ने सोमवार देर शाम सहारनपुर के मुन्नीबाग निवासी डॉ. सबीना के बैग से 29,90,000 रुपये बरामद किए। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र प्रता‌प सिंह के मुताबिक वह 1000 व 500 रुपये की पुरानी करेंसी बदलवाने आई थी। नोटों को कब्जे में लेने के साथ ही इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


सबीना यहां अलीगंज के बड़ा चांदगंज स्थित एक अपार्टमेंट में रहती हैं और शिशु महिला होम्योपैथी चिकित्सालय की प्रभारी हैं। उनके पति सईद अहमद कारोबारी हैं। रात करीब आठ बजे सबीना उत्तर प्रदेश सरकार लिखी काले रंग की हांडा जैज़ कार से शिया कॉलेज के पास पहुंची।
विज्ञापन


एक कार और तीन-चार बाइक से कुछ लोग आए और सड़क किनारे खड़े होकर सबीना से बातचीत करने लगे। इसी बीच पाटानाला चौकी इंचार्ज दीपक सिंह रघुवंशी को ब्लैकमनी बदलने की खबर लग गई। चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे तो कार व बाइक सवार भाग निकले जबकि सबीना को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को अपना नाम बदल कर बताया

Police caught a doctor with black money in Lucknow.

पहले सबीना ने अपना नाम दीप्ति द्विवेदी बताया। उसने कहा कि बेटी की शादी के लिए रकम ली है। रुपयों से भरा बैग चौकी इंचार्ज को देते हुए उसने पांच लाख रुपये लेने का ऑफर भी दिया। हालांकि, चौकी इंचार्ज उसे कोतवाली ले आए।

यहां पूछताछ करने पर सबीना ने हंगामा शुरू कर दिया। कभी वह खुद को डॉक्टर बता रही थीं तो कभी मेडिकल अफसर। उन्होंने करेंसी अपनी होने की बात से भी इन्कार किया।

सबीना ने बताया कि ब्रोकर से 25 प्रतिशत लेकर पूरी रकम को नये अथवा 100 और 50 के नोटों में बदलकर देने की बात हुई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सबीना करीब डेढ़ करोड़ रुपये को व्हाइट मनी में बदलने का सौदा करने आई थीं।

करेंसी बदलवाने वाले लोग कौन थे? सबीना की किस-किस व्यक्ति से करेंसी बदलवाने के लिए बातचीत हुई? इसका पता लगाने के लिए उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed