फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested a man for doing rape of his daughter

मां के सामने ही बेटी से गंदा काम करता रहा दरिंदा पिता

Sun, 17 May 2015 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 17 May 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a man for doing rape of his daughter

पीजीआई में 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को शनिवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की मां का कहना है कि उसका पति बीते छह महीने से यह कुकृत्य कर रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को उसने शराब के नशे में धुत होकर मारपीट की। इसके बाद बच्ची को लेकर कमरे में चला गया और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। बच्ची की मां ने चीख-पुकार मचाते हुए मॉडर्न कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस और चाइल्ड लाइन ने बच्ची को छुड़ाकर आरोपी पिता को शिकंजे में ले लिया।चाइल्ड लाइन की सदस्य अनीता त्रिपाठी ने बताया कि वृंदावन कॉलोनी निवासी आरोपी पिता मूल रूप से छत्तीसगढ़ कर रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने चाइल्ड लाइन में लगाई थी गुहार

Police arrested a man for doing rape of his daughter

बच्ची की मां भी मजदूरी करती है। उसने बताया कि पति शराब का लती है और बीते छह महीने से वह नशे में धुत होकर रोज मारपीट करता है व बेटी से दुष्कर्म करता है।

बीती 20 फरवरी को चाइल्ड लाइन में बेटी को पति से बचाने की गुहार लगाई थी। चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस से संपर्क किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच आरोपी शराब पीकर लगातार पत्नी से मारपीट और बेटी से दुष्कर्म करता रहा।

शनिवार सुबह भी उसने यही हरकत की जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस और चाइल्ड लाइन से संपर्क किया। अनीता त्रिपाठी ने बताया कि चाइल्ड लाइन की तरफ से ही एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीजीआई एसओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed