फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   owner of Dr mc sexena medical college has 10.50 lakhs of hawk fees

डॉ. एमसी सक्सेना मेडिकल कॉलेज के संचालकों ने फीस के 10.50 लाख हड़पे

Sat, 23 Feb 2019 12:51 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Sat, 23 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
owner of Dr mc sexena medical college has 10.50 lakhs of hawk fees
Tension Student
डॉ. एमसी सक्सेना मेडिकल कॉलेज के संचालकों पर एमबीबीएस की फीस के 10.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए ठाकुरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि आशियाना के कानपुर रोड निवासी माधुरी सचान की तरफ से केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मूल रूप से पीलीभीत निवासी माधुरी के पति एनएल गंगवार यहां सिंचाई विभाग में हैं। उन्होंने वर्ष 2015-15 में बेटी स्मृति गंगवार का दुबग्गा स्थित डॉ. एमसी सक्सेना मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला कराया था। उस वक्त उन्होंने 20 लाख रुपये फीस जमा की थी।
विज्ञापन


हालांकि, एमसीआई और कॉलेज के विवाद के चलते मान्यता रद्द हो गई और वहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को छह महीने बाद ही निकाल दिया गया। फीस के रुपये वापस लेने को माधुरी ने दौड़धूप की तो कॉलेज संचालकों ने 9.50 लाख रुपये लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष 10.50 लाख वापस नहीं मिले हैं। माधुरी का कहना है कि उनके पति की दोनों किडनी खराब हैं। वह बीमार रहते हैं, इसलिए दौड़-भाग नहीं कर सकते। वह देवर व पीलीभीत में ग्राम प्रधान राजेश गंगवार के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से मिलीं और समस्या बताई।


उन्होंने कॉलेज के चेयरमैन से फोन पर बातचीत कर 48 घंटे में फीस का पूरा रुपया लौटाने के लिए कहा था। हालांकि, चेयरमैन ने केंद्रीय मंत्री की बात को भी नजरअंदाज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कॉलेज के संचालकों पर रुपया हड़पने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed