{"_id":"6309f62cdaf4087af53335e3","slug":"one-smuggler-arrested-with-one-crore-rupees-charas-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एक करोड़ रुपये की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम को इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Balrampur News: एक करोड़ रुपये की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम को इनाम
Sat, 27 Aug 2022 04:28 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Aug 2022 04:28 PM IST
सार
बलरामपुर में पुलिस ने एक तस्कर को करीब एक करोड़ रुपये की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बरामद चरस और तस्करों के साथ एसपी राजेश कुमार सक्सेना व पुलिस टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर जिले में पुलिस ने एक तस्कर को सात किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। वह भारत नेपाल बार्डर से सटे जंगल के पगडंडी से होते हुए आ रहा था।
विज्ञापन
प्रदेश स्तर पर अवैध ड्रग्स एवं अवैध शराब व हुक्काबार की रोकथाम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बलरामपुर जिले की कोतवाली जरवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय क्षेत्र से अभियुक्त राज विश्वकर्मा पुत्र दयामन निवासी ककरवा नाका गांव पालिका राजपुर थाना सीरिया जनपद दांग, राष्ट्र नेपाल को 7.967 किग्रा. चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी भारत नेपाल बार्डर से सटे जंगल के पगडंडी रास्ते से होते हुए बघेल खंड चौराहे की तरफ से आ रहा था। शक होने पर पुलिस द्वारा रोककर उसकी तलाशी ली गई जिससे उसके पीठ पर लदे पिट्ठू बैग में रखी चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने 10 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया है।