फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one killed in gonda in election rivalary.

गोंडा: प्रधानी के चुनाव की रंजिश में प्रत्याशी के भाई की सरिया से पीटकर हत्या, दो की हालत गंभीर

Thu, 08 Apr 2021 04:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Apr 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
one killed in gonda in election rivalary.
हमले में घायल हुई एक महिला। - फोटो : अमर उजाला

गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के खैरा गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश में बुधवार की देर रात करीब 10 बजे के आसपास प्रचार कर घर लौटते समय प्रत्याशी के भाई, भाभी सहित तीन लोगों पर घात लगाए बैठे एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमले में प्रत्याशी के भाई की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। मामले की तहरीर थाने पर दी गई है। दरअसल, नगर कोतवाली क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अशोक कुमार उर्फ बब्बू पुत्र राम जागे, पवन कुमार पुत्र शिव कुमार, रामसुरेमन (60) पत्नी शिव कुमार पर एक दर्जन लोगों ने घात लगा कर लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गम्भीर होने पर अशोक कुमार और पवन कुमार को लखनऊ रेफर किया गया।  अशोक कुमार की अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में घायल रामसुरेमन ने बताया कि उसका देवर कृष्ण कुमार प्रधानी का चुनाव लड़ रहा है। उसी का प्रचार करने के लिए सभी लोग गांव में गए हुए थे और प्रचार करके वापस लौट रहे थे तभी दूसरे पक्ष के प्रधानी का चुनाव लड़ रहे लोगो ने घात लगाकर हमला कर दिया।


उन्होंने बताया कि शोर की आवाज सुनकर वह अपने बेटे पवन कुमार और पति शिव कुमार को बचाने के लिए गई। इस दौरान उसे भी चोट लग गई। मामले में तहरीर दे दी गई है। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। मौके पर पुलिस लगा दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed