{"_id":"58f526ec4f1c1beb02471e7e","slug":"one-died-in-an-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर पल्टी कार, एक की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराकर पल्टी कार, एक की मौत, दो जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 18 Apr 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
demo pic
सीतापुर जिले के सिधौली कोतवाली इलाके के मुजफ्फरपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर बिसवां से लखनऊ जा रही एक आल्ट्रो कार अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे पलट गई।
विज्ञापन
इस हादसे में कार सवार लखनऊ के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मामले की जांच की है।
विज्ञापन
बताते है कि लखनऊ के जानकीपुरम निवासी शकील (30) पुत्र लल्लन, बबलू (25) पुत्र श्यामलाल व प्रखर (24) पुत्र ज्ञान दीक्षित आल्ट्रो कार से बिसवां गए थे। दोपहर बाद यह लोग कार से वापस लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
जब इन लोगों की कार सिधौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर मुजफ्फरपुर गांव के पास पहुंची तभी कार डिवाइडर में टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने से उसमें सवार शकील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बबलू व प्रखर जख्मी हो गए।