शर्मनाक: नौ साल की मासूम को नोंचकर खा गए दरिंदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के लिए असुरक्षित राजधानी में मंगलवार रात एक और मासूम दरिंदों का शिकार बन गई। गुडंबा में मेला देखने गई नौ साल की मासूम से रेप हुआ। हैवानों ने गला घोटकर उसकी जान ले ली और शव खेत में फेंक दिया। बच्ची के घरवाले रातभर उसे तलाशते रहे।
बुधवार सुबह मेला स्थल के पास उसका शव मिला। बच्ची के मुंह से झाग निकल रहा था, यह तर्क देकर पुलिस वाले सांप काटने से मौत का शक जताते रहे। शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद हत्या का खुलासा हुआ।
बच्ची मूल रूप से बाराबंकी की है और कई साल से कुर्सी रोड स्थित एक गांव में रह रही थी। पिता मजदूरी करते हैं। घर पर मां के अलावा दो बड़े भाई और एक छोटी बहन है।
मंगलवार शाम पिता मजदूरी करने गए थे और मां छोटी बेटी को लेकर पास ही के एक गांव में रिश्तेदार के घर गई थीं। घर पर तीन भाई-बहन ही थे।
शव देखा तो मिली सूचना
शाम करीब छह बजे दोनों भाई पास ही पीर बाबा की मजार पर लगा मेला देखने चले गए। माइक की आवाज सुनकर बच्ची भी मेला देखने निकल गई। रात आठ बजे दोनों भाई घर लौट आए, लेकिन वह नहीं आई।
मां-बाप ने देर रात तक आस-पास तलाशा। मेला स्थल भी गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीणों ने खेत में बच्ची का शव देखा और उसके परिवार को सूचना दी।
सूचना पर गुडंबा पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिवारीजनों ने बताया कि बच्ची गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी।
गांव में नहीं जला चूल्हा, पूरी रात तलाश
बच्ची से दरिंदगी पर पूरे गांव में दुख और गुस्सा है। दो रात कई घरों में चूल्हा नहीं जला। मंगलवार की रात ग्रामीणों ने बच्ची को ढूंढ़ने में गुजार दी। पूरा बुधवार दिलासा और अफसोस में बीता।
ग्रामीणों ने बताया कि मजार पर बरसों से साल में एक बार चार दिन का मेला लगता है। मंगलवार को मेले का पहला दिन था।
आसपास के गांव से भी लोग मेला आते हैं, लेकिन ऐसी वारदात कभी नहीं हुई। ग्रामीणों के मुताबिक मेले में आए किसी बाहरी व्यक्ति ने ऐसा कुकृत्य किया है।