फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a lady in ambedkarnagar.

बाइक की चाबी व मोबाइल न देने पर मां की ईंट से कूचकर हत्या

Thu, 20 Apr 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Thu, 20 Apr 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
murder of a lady in ambedkarnagar.
इसी घर में हुई महिला की हत्या - फोटो : amar ujala

अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिगरा गांव में बाइक की चाभी व मोबाइल न मिलने से नाराज युवक ने अपनी मां की ईंट से कूंच-कूंचकर हत्या कर दी। इससे गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी होते ही खेत में काम रहा महिला का पति घर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

सिगरा गांव निवासी बिपिन तिवारी उर्फ भोलू (21) पुत्र नंदकुमार मंगलवार देर शाम अपनी मां किरन (40) से बाइक की चाभी व मोबाइल मांग रहा था। किरन ने देने से मना कर दिया और इसके बाद वह खाना बनाने चली गई।
विज्ञापन


कुछ देर के बाद बिपिन वहां पहुंचा और किसी के आने की बात कहकर अपनी मां को लेकर बाहर आ गया। जैसे ही किरन बरामदे में पहुंची, वैसे ही बिपिन ने वहां पड़े ईंट के बड़े से टुकड़े से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बिपिन मां के सीने पर बैठ गया और ईंट से ताबड़तोड़ सिर पर वार करने लगा। मां की हत्या के बाद बिपिन ने एक कार्यक्रम में देर तक डांस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed