फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder in up

युवक की हत्या की, लाश घर के सामने फेंका

Tue, 14 Apr 2015 07:29 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
murder in up

यूपी के श्रावस्ती में हरदत्त नगर गिरंट के मजरा नव्वापुरवा निवासी एक युवक की सोमवार देर रात हत्या कर लाश उसके घर के सामने फेंक दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृत युवक की पत्नी की तहरीर पर ग्राम प्रधान व उसके दो पुत्रों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मल्हीपुर थानाक्षेत्र के ग्राम हरदत्त नगर गिरंट के मजरा नव्वापुरवा निवासी जोखन (40) गांव के ही ग्राम प्रधान सुंदर लाल यादव का ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार को तीन दिन बाद जोखन अपने घर लौटा था। जहां से नहाने के बाद वापस प्रधान के घर चला गया था।
विज्ञापन


देर रात ग्राम प्रधान अपने पुत्रों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से जोखन को तिरपाल में लपेट कर उसके घर लाया। जहां घर वालों से यह कह कर कि जोखन की तबियत खराब है। उसकी लाश घर के सामने फेंक कर ट्रैक्टर ट्रॉली सहित लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से निकले परिवारीजन जोखन की खून से लथपथ लाश देख कर हक्का-बक्का रह गए। इसकी सूचना रात में ही परिवारीजनों द्वारा हरदत्त नगर गिरंट चौकी प्रभारी श्रीराम यादव को दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच हो रही है हत्या की

murder in up

जिनके द्वारा लाश को थाने लाकर उसका पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में मृत जोखन की पत्नी रेखा की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सुंदर लाल व उसके पुत्र सतीश व गोबरे के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा बताते हैं कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

नव्वापुरवा निवासी जोखन के पिता की मौत हो चुकी है। घर की माली हालत भी ठीक नहीं है। ऐसे में मां मैदाना (60), पत्नी रेखा (38), पुत्री रीता (16), ननकई (4) व पुत्र राकेश (8) के भरण पोषण की जिम्मेदारी जोखन पर ही थी।

घर परिवार चलाने के लिए जोखन ग्राम प्रधान के यहां ट्रैक्टर चलाने की नौकरी करता था। जोखन की हत्या के बाद परिवारीजन पूरी तरह से बदहवास हैं। वहीं बुढ़ापे का सहारा छिन जाने से मैदाना का रो रो कर बुरा हाल है। मैदान बार बार यह कह कर कि घर परिवार चलाने के लिए दुनिया से चला गया मेरा लाल, बेहोश हो रही है जबकि पत्नी व बच्चों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed