फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder in talkatora in Lucknow.

Crime in Lucknow: बेटा स्कूल से लौटा तो खून से लथपथ मिला मां का शव, फंदे से लटकी मिली पिता की लाश

Tue, 04 Oct 2022 07:16 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Oct 2022 07:16 PM IST
सार

लखनऊ के तालकटोरा इलाके में एक पति ने सिलबट्टे से कूचकर पत्नी की हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
murder in talkatora in Lucknow.
मामले की जांच के लिए मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में तालकटोरा के केतन विहार निवासी कुलवंत सिंह (50) ने पत्नी पुष्पा (40) की सिल-बट्टे से कूंचकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर करीब 12.30 बजे बेटे ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक पड़ताल में सामने आया कि पुष्पा के मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी। इस बातचीत को लेकर ही पति-पत्नी में विवाद हुआ। 

विज्ञापन


 प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा रीकेश कुमार सिंह के मुताबिक केतन विहार सरीपुरा निवासी कुलवंत सिंह ठेकेदार था। परिवार में पत्नी पुष्पा, बेटा शरद और अनिरुद्ध है। बेटे शरद के मुताबिक वह छोटे भाई अनिरुद्ध के साथ सुबह किसी काम से निकला था। 12 बजे घर आया तो देखा कि ऊपरी मंजिल के कमरे में खून से लथपथ मां का शव पड़ा था। वहीं, पिता कुलवंत का शव खिड़की के लोहे के एंगल से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक कुलवंत और पुष्पा के बीच किसी युवक से मोबाइल पर बातचीत करने को लेकर दो महीने मनमुटाव चल रहा था। इसे लेकर कई बार मारपीट हो चुकी थी। बेटे ने भी इसकी पुष्टि पुलिस के सामने की। बेटे ने पुलिस से कहा कि अंदाजा नहीं था कि पापा यह कदम उठा लेंगे। पुष्पा के मायके वालों को सूचना दी गई है।  
विज्ञापन


बेटों का रो-रो कर बुरा हाल
वारदात की जानकारी पर कुलवंत के घर के बाहर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। बेटे शरद व अनिरुद्ध का रो-रो कर बुरा हाल है। शरद के मुताबिक पापा घर बनाने का ठेका लेते थे। घर में कोई दिक्कत नहीं थी। अचानक एक फोन कॉल ने पूरे घर की शांति छीन ली। कॉल पर मम्मी किससे बात करती थीं, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस के मुताबिक कुलवंत ने पत्नी के किसी युवक से मोबाइल पर बात करने पर यह कदम उठाया है। इसके चलते दोनों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, जिससे यह जानकारी हो सके कि महिला किससे बात करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या पूजन के बाद की पत्नी की हत्या
छोटे अनिरूद्घ के मुताबिक मां किसी से काफी देर तक बात करती थी। इसलिए पापा से आये दिन विवाद होता था। नवमी के दिन सुबह घर में कन्या पूजन का आयोजन था। मां-पिता ने कन्या पूजन किया। इसके बाद फिर दोनों में झगड़ा होने लगा। तो हमको मेन गेट के इंटर लॉक की चाबी देकर कहा कि बाहर से बंद कर  कर लेना। जब आना तब खोल लेना। दोपहर में जब हम लोग वापस आये तो पापा-मम्मी की मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने बुआ अंजू को सूचना दी थी। उनके आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed