फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder in lucknow

दिनदहाड़े हजरतगंज में सेल्समैन की गोली मारकर हत्या

Tue, 24 Jun 2014 10:47 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Jun 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
murder in lucknow

चहल-पहल और सुरक्षा के लिहाज से राजधानी के सर्वाधिक सक्रिय इलाकों में शामिल हजरतगंज में रविवार दोपहर बैखौफ बदमाशों ने  ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर एक सेल्समैन की हत्या कर दी।

विज्ञापन


बदमाशों ने मीराबाई मार्ग स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस के सामने वाइन शॉप के सेल्समैन सुनील कुमार जायसवाल (45) पर पिस्टल से कई फायर किए।

गोली सुनील के माथे, चेहरे और सीने में धंस गई। एक बाइक पर सवार दो बदमाश नरही की ओर से आए थे और वारदात के बाद प्राग नारायन रोड की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

शॉप पर 2009 से कर रहा था नौकरी

murder in lucknow

पुलिस को घटना स्थल से पिस्टल के .32 बोर के खोखे मिला है। सहकर्मी ने बदमाशों द्वारा पांच हजार रुपये लूटने की बात कही।

जबकि, पुलिस लूट के इरादे से हत्या होने की बात से इन्कार कर रही है। उनका कहना है कि काउंटर में कैश सुरक्षित है। सेल्समैन की मूल आवास बाराबंकी में रंजिश का पता चला है। पुलिस मृतक के सहकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एएसपी (पूर्वी) राजेश कुमार के मुताबिक मीराबाई मार्ग के वीआईपी गेस्ट के सामने शराब कारोबारी कमल जायसवाल की मामी साधना जायसवाल के नाम से वाइन शॉप है।

गोमतीनगर के हर्ष कमल के साझेदार हैं। दोनों की साझेदारी में लखनऊ में कई वाइन शॉप हैं। कमल का वफादार बाराबंकी के रसूलपुर निवासी सुनील कुमार जायसवाल 15 मई 2009 से वाइन शॉप खुलने के बाद से ही नौकरी कर रहा था।

अंगोछे और रुमाल से ढके थे चेहरे

murder in lucknow

दोपहर 2.20 बजे सुनील और संजय शॉप पर थे। तभी नरही की ओर से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए।

एक बदमाश ने अंगोछे से दूसरे ने रुमाल से चेहरा ढक रखा था। शॉप पर पहुंचते ही बाइक पर पीछे बैठा बदमाश तेजी से उतरा और पिस्टल लहराते हुए संजय यादव से बोला लेट जाओ और सेल्समैन सुनील कुमार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायर करने लगा।

खून से लथपथ सुनील फर्श पर गिर गया। संजय की मानें तो बदमाश काउंटर से पांच हजार कैश लूट कर प्राग नरायन रोड की ओर भाग गए।

दुकान में मौजूद सहकर्मी संजय यादव ने आनन-फानन कमल को घटना के बताया और सुनील को सिविल अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

लूट नहीं, हत्या था इरादा

murder in lucknow

एएसपी पूर्वी का कहना है कि हत्यारों ने शॉप पर पहुंचते ही सेल्समैन सुनील को टारगेट बनाकर फायर किया। इससे साफ है कि उनका इरादा सुनील की हत्या करना ही था।

सेल्समैन सुनील के मूल आवास बाराबंकी के रसूलपुर में रंजिश का पता चला है। घर वालों के बताए तथ्यों की छानबीन की जा रही है। मामले की तफ्तीश के लिए पुलिस की एक टीम बाराबंकी रवाना कर दी गई है।

पुलिस मृतक के सहकर्मी संजय यादव से भी पूछताछ कर रही है। संजय का कहना है कि बदमाश पांच हजार रुपये भी लूट ले गए।

लेकिन पुलिस को इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। वैसे पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि पुलिस को भरमाने के लिए बदमाश कैश लूट कर ले गए होंगे।

रेकी कर वारदात को दिया अंजाम

murder in lucknow

पुलिस की मानें तो बदमाशों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने हमले के लिए रविवार को दोपहर ढाई बजे का समय निश्चित किया।

उन्हें अच्छी तरह मालूम था कि व्यस्ततम इलाके में रविवार को सरकारी व निजी दफ्तर बंद रहते हैं। इससे सड़कों पर सन्नाटा रहता है। भीषण गर्मी में दोपहर में तो इक्का-दुक्का लोग ही गुजरते हैं।

बदमाशों ने इसी का फायदा उठाया। साथी संजय यादव से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस बदमाशों का स्केच तैयार करवा रही है। संजय की मानें तो बाइक पर पीछे बैठा बदमाश गठीले बदन का औसत लंबाई का था। उसने जींस टी-शर्ट पहन रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed