फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder at private bar in lucknow

सिगरेट को लेकर बार में बवाल, फिर चलीं तड़ातड़ गोलियां

Tue, 15 Apr 2014 11:27 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Apr 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
murder at private bar in lucknow

सरोजनीनगर के एक रेस्टोरेंट के बार में आशियाना निवासी ठेकेदार आत्म प्रकाश सिंह उर्फ नितिन सिंह की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


ठेकेदार अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद एक गुमटी से सिगरेट ले रहा था। इस दौरान पास स्थित एक रेस्टोरेंट के वेटर से पहले सिगरेट लेने को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


साथियों के साथ वेटर को पीटने के बाद रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार तोड़ने लगा। जानकारी पर रोस्टोरेंट से निकले कार मालिक ने विरोध किया। इस पर उसे दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के अंदर पहुंचने पर कार मालिक ने साथियों के साथ घेरकर पीटा और लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां बरसा दीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही पिस्टल बरामद कर ली है।

पहले सिगरेट नहीं मिली, तो मार दी गोली

murder at private bar in lucknow

मूलरूप से उन्नाव के पारा सरवर स्थित निहालीखेड़ा गांव निवासी आत्म प्रकाश कई साल से आशियाना में एलडीए कॉलोनी सेक्टर-बी के मकान नंबर सी-36 में रह रहा था।

रविवार शाम करीब सात बजे रत्नेश पांडे और ओम प्रकाश शर्मा उर्फ मनन के साथ घर से निकला। शराब पीने के बाद रात करीब ग्यारह बजे तीनों पराग डेरी के पास एक गुमटी पर सिगरेट ले रहे थे।

इसी दौरान सामने स्थित दि फॉरबिडन रेस्टोरेंट एंड बार का वेटर चंदन भी पहुंच गया।

गुमटी वाला चंदन को पहले सिगरेट देने लगा। इस पर आत्म प्रकाश भड़क गया और चंदन को धक्का दे दिया। विरोध करने पर साथियों के साथ वेटर को पीट दिया।

रेस्टोरेंट में पार्टी के लिए आया था

murder at private bar in lucknow

सीओ कृष्णानगर हरेंद्र प्रताप ने बताया कि कार राजाजीपुरम निवासी ठेकेदार प्रेम तिवारी की थी।

वह अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में पार्टी के लिए आया था। जानकारी पर पहुंचे प्रेम ने कार तोड़ने का विरोध किया। इस पर आत्म प्रकाश और उसके साथी उसे मारने दौड़े।

बचने के लिए प्रेम रेस्टोरेंट की तरफ भागा। पीछे-पीछे आत्म प्रकाश भी पहुंच गया। वहां प्रेम ने राजाजीपुरम निवासी अवनीश तिवारी, राम सिंह सहित अन्य दोस्तों के साथ उसे घेर लिया।

इस बीच रेस्टोरेंट के मैनेजर राहिल, वेटर आदर्श व गार्ड राजा ने शटर गिरा लिया। आत्म प्रकाश को अकेला फंसा देख रत्नेश व ओम ने उसके भाई रतन को फोन किया।

कुछ ही देर में रतन अपने साथ समीर सिंह, गौरव, धीरज व अन्य को लेकर पहुंचा। रतन ने बताया कि रेस्टोरेंट का मेन गेट बंद होने पर पीछे की तरफ से गए।

कई लोग मिलकर आत्मा को पीट रहे थे। इसी दौरान प्रेम ने पिस्टल से गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी।

ढाई घंटे बाद पहुंची पुलिस

murder at private bar in lucknow

रतन ने बताया कि दि फॉरबिडन रेस्टोरेंट एंड बार में भाई की हत्या की सूचना उसने करीब साढ़े ग्यारह बजे ही पुलिस को दे दी थी, लेकिन कोई नहीं आया।

रात करीब दो बजे पुलिस पहुंची। आरोप लगाया कि अवैध रूप से चल रहे बार से रुपये मिलने के चलते झगड़ों की सूचना पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती।

रतन का कहना है कि अगर पुलिस सही समय पर पहुंच जाती तो शायद उसके भाई की जान बच जाती।

पार्किंग स्थल पर चल रहा रेस्टोरेंट व बार

murder at private bar in lucknow

दि फॉरबिडन रेस्टोरेंट एंड बार एक कामर्शियल बिल्डिंग के पार्किंग स्थल पर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है।

इलाकाई लोगों ने बताया कि आशियाना निवासी आवेश सिंह का रेस्टोरेंट एंड बार दि फॉरबिडन आधी रात तक खुला रहता है। नशेबाजी में यहां लगभग रोज ही मारपीट और हंगामा होता है।

देर रात लड़कियां अश्लील डांस भी करती हैं। आवेश सिंह ने लाइट बियर पिलाने का ठेका लिया है लेकिन खुलकर शराब परोसी जाती है।

इलाकाई पुलिस को दि फॉरबिडन से हर हफ्ते मोटी रकम मिलती है, इसलिए हंगामा और झगड़े पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed