{"_id":"597d6ee44f1c1bec548b4762","slug":"murder-after-conflict-in-cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के विवाद में युवक की सरेराह पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट के विवाद में युवक की सरेराह पीट-पीटकर हत्या
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
शुभम मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में हुए विवाद को लेकर रविवार सुबह कुछ युवकों ने 23 वर्षीय सुभम मिश्रा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फैजुल्ला गंज में हुई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गैस सप्लाई का काम करने वाले सुभम मिश्रा का आज सुबह मैच खेलने के दौरान कुछ युवकों से विवाद हो गया था। मैच खेलकर निकले सुभम को चार बाईक सवार युवकों ने मणियांव के पक्के पुल से वापस आते वक्त पीछे से रुकने को कहा। सुभम नहीं रुका तो पीछे से डंडा फेककर मारा। डंडा लगते ही सुभम अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। बाइक सवार युवकों लाठी-डंडे से सुभम को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सुभम को मरणासन्न छोड़कर आरोपी खदरा की ओर भाग निकले। घायल सुभम को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर मृतक के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है, जिसे देखते हुए तीन थानों का फोर्स मौका-ए-वारदात पर लगाया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन