{"_id":"006c4a50748578215fde2505aefefefd","slug":"murder-276","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों ने पहले उसे पीटा फिर गला दबा दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारों ने पहले उसे पीटा फिर गला दबा दिया
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 26 Apr 2014 07:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट में कक्षा नौ की छात्रा शीतल रावत की हत्या सोमवार रात ही कर दी गई थी। हत्यारों ने बेरहमी से पिटाई के बाद उसके सिर पर वार किए गए फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
बायां हाथ गायब था,जबकि शरीर के कई हिस्से गलने के चलते रेप की पुष्टि नहीं हो सकी।
हालांकि, परिस्थितियां बलात्कार के बाद हत्या का इशारा कर रही हैं। रेप की जांच के लिए पुलिस ने स्लाइड बनवाई है।
उधर, परिवारीजनों की तरफ से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
चक मल्हौर निवासी चंद्रकेश की बेटी शीतल का शव बृहस्पतिवार सुबह पास ही झपका तालाब में मिला था। जानवरों के जुटने से लोगों को शव पड़ा होने की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन
चंद्रकेश के मुताबिक सोमवार रात शीतल को घर पर अकेला छोड़कर पत्नी सरोजनी और बेटे पिंकेश के साथ शादी समारोह में गए थे।
लौटने पर बेटी गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका था। बृहस्पतिवार को शव मिला तो लोगों ने रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो बायां हाथ गायब था। आशंका जताई जा रही है कि हाथ जानवर नोच ले गए होंगे।
शीतल के सिर पर कई चोटें मिली हैं। आशंका है कि सिर पर डंडे से कई वार किए गए। शरीर पर भी चोटों के चलते पिटाई की बात सामने आ रही है।
इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। रेप की पुष्टि न होने पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।