{"_id":"2172d4a1acfcd8748be3c474a2031d59","slug":"molestation-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की पत्नी के पीछे पड़े शोहदे घर तक पहुंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी की पत्नी के पीछे पड़े शोहदे घर तक पहुंचे
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 09 Dec 2013 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर के विराट खंड में शोहदों ने एक फौजी की पत्नी का जीना मुहाल कर दिया है। ताने व छेड़खानी से आजिज महिला ने दो बार थाने में शिकायत की।
विज्ञापन
नतीजा न निकलने पर विरोध जताया तो दबंगों ने उसके घर धावा बोलकर बेटे से बदसलूकी की और विरोध पर पीटा। मां-बेटे ने थाने में गुहार लगाई। इस बार पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके टरका दिया है।
विज्ञापन
विराट खंड में रहने वाली एक महिला हाईस्कूल में पढ़ने वाले अपने बेटे को साथ लेकर गोमतीनगर थाने पहुंची। मोहल्ले के दो व्यक्तियों पर गालीगलौज व बेटे की पिटाई का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर छात्र का डॉक्टरी मुआयना कराया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते देख पुलिस ने उनके खिलाफ भी कई शिकायतों की बात कहकर टरका दिया।
महिला ने बताया कि उसका पति फौज में है और वह अपने बेटे व बेटी के साथ विराट खंड में रह रही है। पड़ोस में रहने वाले दो युवक आए दिन उसका पीछा करते हैं और फब्तियां कसकर छेड़खानी करते थे।
इस पर उसने 5 नवंबर को गोमतीनगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने पीली पर्ची देकर चलता कर दिया। कार्रवाई न होने पर उसने 20 नवंबर को फिर से तहरीर दी। लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई।
दबंगों के हौसले बढ़ने के साथ धमकियां मिलने पर महिला ने दोनों बच्चों की कोचिंग बंद करा दी और उन्हें खुद स्कूल पहुंचाने व लेने जाने लगी।
महिला का कहना है कि उसने आसपास के लोगों को शोहदों की करतूत बताकर मदद मांगी,लेकिन इलाके में दबदबा बनाए शोहदों ने पड़ोसियों को पक्ष में कर लिया।
शोहदों के इशारे पर दो युवकों ने रविवार दोपहर गालीगलौज करते हुए घर पर धावा बोला। ड्राइंगरूम में बैठे बेटे को पकड़कर उससे बदसलूकी करने लगे। चीख सुनकर महिला दौड़ी। इस पर दबंगों ने दोनों को पीटा।
एसओ गोमतीनगर उमेश बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि महिला की शिकायत पर एनसीआर दर्ज करके डॉक्टरी मुआयना कराया गया। इसमें कोई गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है।
दूसरी तरफ,महिला के खिलाफ 10 शिकायतें हैं। लोगों ने उस पर शक्की प्रवृत्ति व झगड़ालू होने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराई जा रही है।