{"_id":"6028f4ef8ebc3ee8f85176e2","slug":"missing-doctors-dead-body-found-in-a-school-of-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: अधजली हालत में मिला शुक्रवार शाम लापता हुए युवक का शव, पैसों के लेन-देन के विवाद में हुई हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठी: अधजली हालत में मिला शुक्रवार शाम लापता हुए युवक का शव, पैसों के लेन-देन के विवाद में हुई हत्या
Sun, 14 Feb 2021 03:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Feb 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
तस्वीर में मृतक युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी के जामो कस्बा स्थित अपने घर से निमंत्रण में जाने की बात कहकर शुक्रवार शाम निकले युवक का अधजला शव 48 घंटे बाद एक प्राइवेट स्कूल के परिसर में गड्ढे से बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोपी व उसके बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। पैसों के लेनदेन से उपजे विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जामो थाना क्षेत्र के गांव गौरा निवासी जयकरन प्रजापति (40) जामो कस्बे में रहने के साथ यहीं पर निजी क्लीनिक चलाता था। जयकरन शुक्रवार शाम कहीं निमंत्रण में जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर सक्रिय पुलिस ने जयकरन की तलाश शुरू की। इसी बीच शनिवार सुबह उसकी बाइक व मोबाइल जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कादूनाला से बरामद हुई। अनहोनी की आशंका के बीच मिले कुछ साक्ष्यों के आधार पर जामो और जगदीशपुर पुलिस के अलावा स्वाट व सर्विलांस टीम ने शनिवार देर शाम जगदीशपुर थाने के गांव पूरे लाला ईश्वरी मजरे मरौचा तेतारपुर निवासी स्कूल संचालक आशीष दुबे को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
कड़ी पूछताछ के बाद आशीष ने अपने बहनोई संतोष कुमार तिवारी निवासी थुलेंडी थाना बछरावां जिला रायबरेली की मदद से युवक की हत्या कर उसका शव गांव के पास स्थित अपने विद्यालय एआईआरएस शिक्षण संस्थान के परिसर में गड्ढा खोदकर दफनाने की बात स्वीकार की।
आशीष की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार सुबह शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। शव अधजला था। शव के पास ही लोहे की राड भी मिली जिससे उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने जयकरन के पिता गंगाराम को बुलाकर शव की पहचान कराई। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।