फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mba girls beaten by landlord

एक तो चोरी ऊपर से एमबीए छात्राओं से सीना जोरी

Wed, 28 Aug 2013 03:23 AM IST
लखनऊ/अनिल त्रिपाठी
लखनऊ/अनिल त्रिपाठी Updated Wed, 28 Aug 2013 03:23 AM IST
विज्ञापन
mba girls beaten by landlord

सरोजनीनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाने पर रायबरेली में तैनात एक सिपाही के भाई ने अपने किराएदार एमबीए छात्राओं के साथ अभद्रता की और मारापीटा।

विज्ञापन


यही नहीं पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर सिपाही के भाई ने कमरे का ताला तोड़कर छात्राओं का सामान बाहर फेंक दिया। मजबूरी में छात्राओं ने अपने एक सहेली के घर पर आसरा लिया।
विज्ञापन


छात्राओं ने लैपटॉप व सोने की चेन उठा ले जाने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।

मूलरूप से हरदोई के आजादनगर निवासी व पेशे से वकील सुशील कुमार सिंह की बेटी अर्पिता सिंह मोती लाल रस्तोगी मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में एमबीए कर रही है।

अर्पिता अपनी क्लासमेड करिश्मा के साथ सरोजनीनगर में स्कूटर इंडिया के सामने रायबरेली में तैनात सिपाही रत्नेश राय के मकान में किराए पर रहती है।

मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सिपाही अपनी पत्नी रागिनी राय, भाई संजय राय व उसकी पत्नी सरिता के साथ एवं ऊपरी मंजिल पर अर्पिता व करिश्मा रहती है।

अर्पिता का कहना है कि बीते सोमवार को उनका सेलफोन चोरी हो गया। खोजबीन में सेलफोन सिपाही के भाई संजय राय के कमरे में मिला। इस पर छात्राओं ने संजय पर अंगुली उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात संजय को नागवार गुजरी। सुबह 10 बजे संजय अपने दोस्त डॉ घनश्याम सिंह के साथ घर पहुंचा और छात्राओं से अभद्रता करने लगा। छात्राओं का आरोप है कि संजय राय उन्हें घसीटते हुए कमरे में तक ले गए और उनके साथ मारपीट की।


छात्राओं ने सरोजनीनगर थाने में तहरीर देकर संजय, उसकी पत्नी सरिता, भाभी रागिनी व उसके दोस्तों डॉ घनश्याम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस में शिकायत करने की जानकारी मिलते ही संजय राय भड़क गया। उसने छात्राओं के कमरे का ताला तोड़कर घर का सारा सामान निकालकर बाहर फेंक दिया और कमरे में अपना ताला लगा दिया।

सूचना पर पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनकर खड़ी रही। मजबूरी में छात्राओं ने अपनी एक दोस्त के घर आसरा लिया। जानकारी पर छात्राओं के माता-पिता आ गए।

एसओ सरोजनीनगर राम नरेश यादव का कहना है कि, विवाद मकान खाली कराने को लेकर हुआ था। छात्राओं की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed