फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many people fall ill after eating sweet in Gonda.

गोंडा: बेटी पैदा होने की खुशी में खिलाए लड्डू, एक-एक कर बीमार होने लगे लोग, मच गया हड़कंप

Sat, 10 Apr 2021 02:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 10 Apr 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
Many people fall ill after eating sweet in Gonda.
लड्डू खाने से बीमार हुई बच्चियां। - फोटो : अमर उजाला

गोंडा जिले के राधा कुंड में एक घर में बेटी का जन्म होने पर बांटे गए लड्डू खाकर दर्जनों लोग बीमार हो गए। सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीमार होने वालों में करीब एक दर्जन बच्चे भी हैं।

विज्ञापन


घटना से घर में मनाई जा रही खुशी थोड़ी ही देर में गम में बदलने लगीं। बीमार हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सभी लोग अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के राधा कुंड निवासी गुलजार अहमद (40) के रिश्तेदार मुंबई में रह रहे खलील अहमद के घर शुक्रवार के दिन नातिन पैदा हुई थी। इसका संदेश मोबाइल फोन से आया।  उसी की खुशी में गुलजार ने मरकज मस्जिद के पास एक मिठाई की दुकान से छह किलो मिठाई  मंगाई और नाते रिश्तेदारों को बुलाकर सबको बांट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई खाने के आधा घण्टे बाद सभी बीमार हो गए जिसमें गुलजार पुत्र मो. जलील, सलीम (30)  पुत्र इदरीश, इबरार पुत्र इदरीश, रेशमा (23)  पुत्री रमजान, शहबान पुत्र रमजान, हीना पत्नी सगीर,  रुसदा पुत्री खुदरु, मरियम पुत्री खुदरु, मो सादिक पुत्र इबरार, शाहीन बानो (45) पत्नी इबरार, सिफा (05) पुत्री वसीम, तैयबा (03) पुत्री वसीम (02) वर्षीय अदनान पुत्र संजू, रीना (04) पुत्र गुड्डू, मरियम (12) पुत्री खुदरु, जैनब पुत्री गुलजार सहित करीब तीन दर्जन लोग बीमार हो गए। इन सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिठाई दुकानदार के प्रति लोगों में काफी गुस्सा व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed