{"_id":"a0e5866dad07e0a9468e152d6da15cf2","slug":"manager-lewd-comments-on-lady-workers-in-samajaki-pariwartan-sthal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक करता था छेड़खानी, महिला कर्मचारियों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रबंधक करता था छेड़खानी, महिला कर्मचारियों का हंगामा
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Sun, 08 Sep 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आशिक मिजाज प्रबंधक की पोल आखिर खुल ही गई। मामला डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल से जुड़ा है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें, तो नौ अगस्त को वित्त प्रबंधक से डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल के प्रबंधक बने देवेंद्र मणि उपाध्याय पिछले कई दिनों से महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे।
महिला कर्मचारियों को यह बात बुरी लगी और उन्होंने इसकी शिकायत मुख्य प्रबंधक स्मारक संरक्षण समिति से भी की। शिकायत के बाद देवेंद्र मणि को आगे से ऐसा नहीं करने की हिदायत भी दी गई थी लेकिन वे अपनी आदत से बाज नहीं आए।
विज्ञापन
स्मारक में हद तो तब हो गई जब शनिवार को एक पुरुष सहायक प्रबंधक का उपाध्याय ने कॉलर खींच लिया। उन्होंने सहायक प्रबंधक पर काम नहीं करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद ही स्मारक का माहौल खराब होने लगा और सभी कर्मचारी एकजुट हो गए।हालांकि इस दौरान टिकट की ब्रिकी होती रही।
इस घटना के बहाने महिलाओं ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया और सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। सूत्रों की मानें, तो कुछ महिला कर्मचारियों ने पुलिस वुमेन पावर लाइन 1090 पर भी इसकी शिकायत कर दी।
मौके पर पहुंचे वुमेन पॉवर लाइन के अधिकारी राघवेंद्र ने उनकी शिकायत दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।