फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man whose dead body was found near railway line was killed by his friend in Lalganj Raebareli.

रायबरेली: प्रेम प्रसंग में दोस्त को बोरे में भर कर ईंट से कूच-कूच कर मार डाला, रेलवे लाइन किनारे मिली थी लाश

Wed, 27 Jan 2021 04:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Jan 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Man whose dead body was found near railway line was killed by his friend in Lalganj Raebareli.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लालगंज में आशनाई के चक्कर में युवक की हत्या कर शव को चक पंचम सिंह का पुरवा गांव के निकट रेलवे लाइन के करीब फेंक दिया गया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को दबोच कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


कस्बे के बरदाई मोहल्ला निवासी दानिश की लाश 26 जनवरी को चकपंचम गांव के निकट मिली थी। उसकी ईटों से कूच-कूच कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की शिनाख्त होने के बाद पिता शमशेर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में छानबीन करनी शुरू की।
विज्ञापन


पड़ताल के दौरान पता चला कि मृतक दानिश और हत्या अभियुक्त आपस में दोस्त थे। दोनों का गांव की एक ही लड़की से प्रेम प्रसंग था। अभियुक्त अभिषेक के दिसंबर माह में दिल्ली से वापस आने के बाद हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान एक मुलाकात के बाद उसी लड़की से प्रेम प्रसंग चलने लगा जिससे दानिश की पहले से दोस्ती थी। यह बात मृतक दानिश को नागवार गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर दानिश ने शांति नगर मोहल्ला निवासी विवेक कुशवाहा से 24 जनवरी को फोन पर बात की और अभिषेक को मार डालने की योजना बनाई। यह बात विवेक कुशवाहा ने अभिषेक से बता दी। जिससे वह सतर्क हो गया।

झगड़े के दौरान ईंट से सिर पर कर दिया वार

25 जनवरी को तयशुदा बातचीत के आधार पर तीनों की पानी टंकी चौराहे पर मुलाकात हुई। तीनों दानिश की स्कूटी पर बैठकर बाईपास ओवरब्रिज पहुंचे जहां अभिषेक और दानिश ने जमकर गांजा पिया और दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इस पर अभिषेक ने मृतक दानिश के सिर पर एक ईंटनुमा पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया। जिससे मौके पर ही वह बेहोश हो गया।

अभिषेक अपने पैतृक गांव चक पंचम सिंह का पुरवा से बोरा लेकर आया और बेहोश दानिश को उसमें भर दिया और ईंट से सिर पर कई प्रहार किए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद अभिषेक ने शव को घर के बाथरूम में छुपा दिया और रात करीब 12 बजे उसे चक पंचम गांव के निकट रेलवे लाइन के पास फेंक दिया।

सुबूत मिटाने के लिए उसने बोरे को एकांत में ले जाकर जला दिया जबकि मृतक के मोबाइल का सिम तोड़ कर फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह बताया कि दानिश की गुमशुदगी के मामले को हत्या में तरमीम कर अभियुक्त अभिषेक सिंह और विवेक कुशवाहा को जेल भेज गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed