{"_id":"b86bb28bc2a66f17ac1c1c6f89a60dff","slug":"man-shot-in-alamnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वह' चाय पी रहा था, तभी किसी ने गोली मार दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'वह' चाय पी रहा था, तभी किसी ने गोली मार दी
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
Updated Fri, 16 Aug 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में गुंडागर्दी जारी है। बदमाश सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
मामला मानकनगर का है, जहां एक युवक को दिनदहाड़े गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों की मानें, तो आज सुबह करीब 10 बजे अमित जयसवाल मानकनगर-तालकटोरा स्थित एक टैंपो स्टैंड के पास चाय पी रहा था। तभी पीछे से किसी ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके कंधे पर लगी और वह जख्मी हो गया।
आस-पास के लोगों ने उसे आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि अमित राम प्रसाद खेड़ा मानकनगर का रहने वाला है और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।