फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man rapped with grand daughter in lucknow

रिश्ता कलंकित, नशे में धुत दरिंदे ने किया पोती से दुष्कर्म

Mon, 11 Jan 2016 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Jan 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
man rapped with grand daughter in lucknow

लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र में रविवार दोपहर नशे में धुत एक युवक ने मासूम का मुंह दबाकर दुष्कर्म कर डाला। बच्ची रिश्ते में उसकी पोती थी। उसे खून से लथपथ देख परिवार के साथ आसपास के लोगों ने भी दरिंदे को जमकर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बहराइच का मूल निवासी पप्पू कुछ दिनों से दुबग्गा में सड़क निर्माण में मजदूरी कर रहा है। वह रविवार दोपहर इंदिरानगर में अपने बड़े भाई सोमवारी के घर गया था। सोमवारी के मजदूरी पर जाने की वजह से वह घर में अकेला था।
विज्ञापन


इस बीच पड़ोस में रहने वाले भांजे की पांच साल की बच्ची खेलते हुए सोमवारी के घर जा पहुंची। शराब के नशे में धुत पप्पू ने बच्ची को बातचीत में उलझाया और कमरे का दरवाजा भीतर से बंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम बच्ची अपने रिश्ते के बाबा पप्पू से बेफिक्र थी। दरिंदे ने उसे दबोचा और मुंह दबाकर दुष्कर्म कर डाला। खून से लथपथ बच्ची काफी देर तक फर्श पर पड़ी कराहती रही। इसके बाद रोते बिलखते घर की तरफ बढ़ी। मां व बुआ को बच्ची के दोनों पैर खून से सने देखकर चोट का शक हुआ।

बच्ची ने सुनाई मां को आपबीती

man rapped with grand daughter in lucknow

उसे लेकर एक डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने हालत नाजुक बताते हुए लोहिया अस्पताल का रास्ता दिखाया। इस बीच बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई।

मासूम से दुष्कर्म की भनक लगते ही आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने सोमवारी के घर धावा बोला। वहां मौजूद पप्पू को पकड़कर धुनाई शुरू कर दी। इस बीच बच्ची के पिता ने पुलिस को फोन कर दिया। चिनहट कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची। पप्पू को हिरासत में लेकर इंदिरानगर पुलिस के हवाले किया।

सूत्रों का कहना है कि नशे में धुत पप्पू द्वारा रिश्ते की पोती से दुष्कर्म का पता चलने के बाद भी परिवारीजनों ने बदनामी के डर से करतूत छुपाने की कोशिश की, लेकिन बच्ची को लगातार खून बहते देख माता-पिता के साथ आसपास के लोग भी भड़क उठे। उन्होंने दरिंदे को पकड़कर धुनाई शुरू कर दी। एसओ इंदिरानगर का कहना है कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed