{"_id":"2402f801b5d8758fb29b5f3222362649","slug":"man-raped-his-niece-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर मौसा ने किया रेप, बनाया वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर मौसा ने किया रेप, बनाया वीडियो
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 28 Apr 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कल्याणपुर की एक युवती ने अपने मौसा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि बहाने से मौसा ने उसे घर बुलाया और रेप किया।
विज्ञापन
इस दौरान मौसा के दो दोस्त मोबाइल पर वीडियो फिल्म बनाते रहे। मौसी का भी दुष्कर्म कराने में सहयोग रहा। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि युवती का आरोपी मौसा से पारिवारिक विवाद है।
विज्ञापन
मामला पेशबंदी का प्रतीत हो रहा है। फिर भी जांच की जा रही है। मसवानपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी मौसी की बेटी कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। 12 अप्रैल को वह लौटी।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ पहले पी शराब फिर पकड़ा हाथ
बकौल युवती 13 अप्रैल को मौसी ने उसे बातचीत के बहाने बुलाया। वह सुबह नौ बजे मौसी के घर पहुंची। मौसा अपने दो दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे।
आरोप है कि मौसा ने दोस्तों के सामने उसका हाथ पकड़ा और दुष्कर्म किया। युवती के मुताबिक उसने मौसी को पूरा वाकया बताया पर वह चुप रही।
घटना के दिन उसने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच के बहाने उसकी तहरीर दबाए रही। रविवार को आला अफसरों के दबाव में उसकी एफआईआर दर्ज हुई।