{"_id":"a2b57ebadb69cb6a2739cbe2641c9390","slug":"man-raped-her-daughter-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति मुंबई गया तो ससुर ने बनाए बहू से शरीरिक संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति मुंबई गया तो ससुर ने बनाए बहू से शरीरिक संबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Thu, 11 Jun 2015 02:44 PM IST
विज्ञापन
फखरपुर के एक गांव निवासी विवाहिता से उसका ससुर साल भर तक दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब इस मामले में आवाज उठाई तो परिवार की महिलाओं ने उसे मारापीटा।
विज्ञापन
इसके बाद पति ने दूसरा निकाह कर लिया। महिला थाने पहुंची तो उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। अब उसने आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है।
महिला का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के चार माह बाद पति नौकरी के सिलसिले में मुंबई चला गया।
महिला का कहना है कि मई 2014 में परिवार के लोगों को उसके ससुर मो. अमीन ने दरगाह मेला भेज दिया था। इसी रात ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर तलाक दिलवाने और घर से भगाने की धमकी दी। परिवार के सदस्यों के लौटने पर जब उनसे सारी बात बताई तो सास व अन्य ने मुंह बंद रखने की धमकी देकर मारापीटा। पति लौटा तो उसने भी पूरे मामले में चुप्पी साध ली फिर दूसरा निकाह कर लिया है।
विज्ञापन