{"_id":"4d4e23a7605cfb18006881ee9e51fcf0","slug":"man-molested-girl-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसा दबंग, करने लगा मासूम से छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसा दबंग, करने लगा मासूम से छेड़खानी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Aug 2013 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटौंजा कस्बे के एक मोहल्ले में बृहस्पतिवार शाम एक दबंग शोहदे ने किसान के घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इटौंजा कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले किसान दंपत्ति बृहस्पतिवार शाम घर से बाहर गए थे।
घर में उनकी बेटी (12) अकेली थी। पुत्री से दबंग ने दंपत्ति के बारे में पूछा। इसके बाद दबंग ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की।
किशोरी के शोर मचाने पर लोगों को आता देख वह भाग गया। घर लौटने पर किशोरी ने माता-पिता को घटना बताई। किशोरी की मां की तहरीर पर शुक्रवार दोपहर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसओ इटौंजा विनोद कुमार यादव ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।