{"_id":"042627342dddc87dd229e807bf194434","slug":"man-committed-suicide-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ने एक मां से छीना बेटा और सूनी की पत्नी की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ने एक मां से छीना बेटा और सूनी की पत्नी की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Nov 2014 11:55 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी क्षेत्र में बुधवार रात घर लौटे पति को नशे में धुत देख पत्नी ने नाराजगी जताई। इसे लेकर हुए झगड़े के बाद युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और तेज आवाज में टीवी ऑन कर दिया।
सुबह मां ने खिड़की से झांका। अंदर बेटा फंदे लटक रहा था। पुलिस के मुताबिक, काकोरी के लोखडियां खेड़ा गांव निवासी अजय उर्फ मोनू (27) वेल्डिंग का काम करता था।
देर रात नशे की हालत में घर पहुंचने पर पत्नी नीलम से झगड़ा हुआ। इसके बाद अजय ने खुद को कमरे बंद कर लिया और तेज आवाज में टीवी चला दिया।
सुबह तक टीवी चलने पर मां ने दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर खिड़की से देखा। अंदर बेटे को फंदे से लटका देख बेसुध हो गई। वहीं पत्नी भी होशोहवास खो बैठी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।