{"_id":"609fc4cf9e472d52bb28830f","slug":"man-accused-of-rape-got-arrested-and-send-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को दबोचा, जेल भेजा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को दबोचा, जेल भेजा गया
Sat, 15 May 2021 06:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 May 2021 06:25 PM IST
सार
बहराइच के एक इलाके में एक 15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपराध की पुष्टि हो गई है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के रामगांव थाने की पुलिस ने किशोरी का अपहरण कर रेप करने वाले नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को दो दिन पूर्व बरामद कर मेडिकल कराया गया था। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रामगांव थाने के एक गांव से एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी का 24 अप्रैल को अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर नरहरगोंडा के मजरा जुलाहनपुरवा निवासी निजामुद्दीन को नामजद कर अपहरण व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
महिला सिपाही की मदद से 12 मई को अपह्त किशोरी को बरामद कर पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक महेश चंद्र, हेड कांस्टेबल जाबिर खां, महिला सिपाही स्मृति अवस्थी ने हाईवे के पास दबिश देकर निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन