फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow police favoured sex racket

कॉल गर्ल्स पर कुछ ऐसे हुई पुलिस मेहरबान, बदल दिया पूरा मामला

Sun, 24 Jan 2016 12:04 PM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
lucknow police favoured sex racket

विभूति खंड इलाके में शुक्रवार रात पकड़े गए सेक्स रैकेट पर पुलिस ने खुलकर मेहरबानी दिखाई। दो ग्राहकों संग गिरफ्तार तीन कॉलगर्ल की अनैतिक देह व्यापार में गिरफ्तारी के बजाय मामूली धारा में चालान किया। दुधमुंही बच्ची को छोड़ भागी संचालिका को फरार दर्शाया। कोर्ट ने पांचों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, विभूति खंड थाना क्षेत्र के रिसहापुरवा में एक रिटायर्ड इंजीनियर के मकान में सेक्स रैकेट संचालन से आजिज नागरिकों ने शुक्रवार रात 11:30 बजे हुड़दंग होते देख पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया और घेराबंदी करके तीन कॉलगर्ल को दो ग्राहकों संग पकड़ लिया।
विज्ञापन


सेक्स रैकेट संचालिका दुधमुंही बच्ची को छोड़कर भाग निकली। विभूतिखंड पुलिस पांचों लोगों को थाने ले गई और रिसहापुरवा के नंदेश्वर सिंह की तहरीर पर चार महिलाओं समेत छह लोगों पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर के मोतीगरपुर के एलएलबी छात्र अमित सिंह व गोरखपुर के बसारतपुर निवासी एमबीए छात्र प्रशांत गुप्ता समेत पांच की गिरफ्तारी व संचालिका को फरार दर्शाते हुए कागजी खानापूरी करके शनिवार को कोर्ट में चालान भेजा। मजिस्ट्रेट ने पांचों को जेल भेज दिया।

पकड़ी गई कॉलगर्ल में एक आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र की, दूसरी मलिहाबाद के भौली क्षेत्र की और तीसरी गाजियाबाद के इंद्रापुरम की बताई गई। फरार संचालिका सुल्तानपुर के मोतीगरपुर की मूल निवासी व काकोरी में उसकी ससुराल बताई जा रही है।

पुलिस ने कहा, बर्थडे पार्टी चल रही थी यहां

lucknow police favoured sex racket

रिसहापुरवा के लोगों ने बताया कि रिटायर्ड इंजीनियर पीएन सिंह के मकान में दो महीने से रह रही महिला खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताती थी। सूत्रों के मुताबिक, फरार सेक्स रैकेट संचालिका ने पांच महीने पहले गोमतीनगर थाने में अपने पति व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस की मेहरबानी के सवाल पर सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि बर्थडे पार्टी में आए लोगों द्वारा अश्लील हरकतें करने पर पकड़ा गया। गिरफ्तार अमित सिंह का कहना है कि उसकी बहन ने दो महीने पहले मकान किराए पर लिया था।

इलाके के लोगों का कहना है कि फरार संचालिका व गिरफ्तार अमित सिंह सुल्तानपुर के एक ही गांव के बताए गए, जबकि एक युवती मलिहाबाद की, दूसरी आजमगढ़ की और तीसरी गाजियाबाद की थी।

आजमगढ़ की युवती ने खुद को नाका के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा बताया। प्रशांत गोरखपुर का मूल निवासी था। पुलिस ने देर रात घर की तलाशी नहीं ली।

अश्लील हरकतें करने की तहरीर लिखवा ली

lucknow police favoured sex racket

कानूनी दांवपेंच से अनभिज्ञ नंदेश्वर सिंह ने पुलिस को कॉल करने के साथ मोहल्ले के रत्नाकर, महेंद्र आदि की मदद से मकान को घेरकर शोर मचाया।

पुलिस के पहुंचने से पहले महिलाओं की मदद से तीनों कॉलगर्ल समेत पांच को पकड़ लिया। विभूतिखंड थाने की टीम भड़क उठी। नागरिकों से कहा कि सेक्स रैकेट पकड़ने में राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी जरूरी होती है।

कानूनी झमेले बताते हुए नंदेश्वर से सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने की तहरीर लिखाई और जमानती अपराध में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed