उसके आखिरी शब्द थे, मां! हो सके तो मुझे माफ करना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाली के सेक्टर-5 स्थित नीलपदम-1 के स्टूडियो अपार्टमेंट में हेल्थ
फोन रिसीव न होने पर मंगेतर ने उसके फ्लैट पर दस्तक दी तो शव लटका मिला। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया और तालकटोरा थाने के सूर्यनगर में उसके परिवार को सूचना दी।
पुलिस
के मुताबिक, तालकटोरा थाने सूर्य नगर राजाजीपुरम निवासी कृष्णदत्त
शुक्ला की बेटी प्रेरणा उर्फ पिंकी करीब छह माह से वैशाली के नीलपदम-1 के
फ्लैट संख्या बी-701 में अकेली रह रही थी।
वह दिल्ली के हेल्थ सेंटर हेल्थ
सेंचुरी में असिस्टेंट मैनेजर थी। परिवार ने हजरतगंज के सौरभ तिवारी से
उसका रिश्ता तय किया और जून में उसकी सगाई हुई थी। सौरभ नोएडा में सैमसंग
कंपनी में इंजीनियर है।
सगाई के बाद सौरभ की प्रेरणा से बातचीत शुरू हो गई,
पर वह इस शादी से खुश नहीं थी। सोमवार रात साढ़े दस बजे सौरभ ने प्रेरणा
को कॉल किया।
कई बार कॉल करने पर फोन रिसीव नहीं हुआ तो सौरभ ने लखनऊ में
प्रेरणा के परिवार जानकारी दी और मंगलवार सुबह दस बजे प्रेरणा के फ्लैट पर
पहुंचा। गेट न खुलने पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस
ने गेट तुड़वाया तो अंदर प्रेरणा का शव चादर के फंदे से पंखे के सहारे
लटका मिला। पास ही डायरी में सुसाइड नोट लिखा था, कि वह किसी और लड़के से
प्यार करती थी, दूसरी जाति का होने के कारण परिवार उसकी शादी के पक्ष में
नहीं था। प्रेरणा की खुदकुशी की खबर पर उसका परिवार गाजियाबाद के लिए रवाना
हो गया है।
मां हो सके तो मुझे माफ कर देना
प्रेरणा
ने सुसाइड नोट में मां से माफी मांगी है। उसने लिखा है ‘मां, मेरे पास
इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं है। मेरी पहली गलती यह है कि मैंने मोहित से
प्यार किया मगर आपने उससे मेरी शादी नहीं कराई। मेरी शादी कहीं और तय होने
से मैं परेशान हूं सब कुछ संभालते-संभालते।
मैं आपको छोड़ के जा रही हूं।
हो सके तो मुझे माफ कर देना। मैं अपनी लाइफ से फ्रस्टेट होकर सुसाइड कर रही
हूं। इसके लिए कोई रेस्पांसिबल नहीं है।’ पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में
ले लिया है।
मंगेतर की मौत से सदमे में आए सौरभ ने बताया कि उन्हें यह तो
मालूम था कि मोहित प्रेरणा का अच्छा दोस्त है मगर यह नहीं पता था कि वह
उससे प्यार करती है। पहले पता होता तो वह कोई जरूरी कदम जरूर उठाता, जिससे
शायद उसकी जान बच जाती।