फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow boys looted mumbai call girl.

पुलिस से बोली कॉल गर्ल, बिजनेस है प्रॉस्टीट्यूशन!

Fri, 02 Jan 2015 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Jan 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
lucknow boys looted mumbai call girl.

बीते दिनों लखनऊ में मुंबई की एक कॉलगर्ल के साथ शहर के रईसजादों ने एक पांच सितारा होटल में मौज मस्ती की फिर उसे लूट भी लिया।

विज्ञापन


पीड़ित युवती गोमतीनगर थाने, वीमेन पॉवर लाइन, मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम के चक्कर काटकर महिला थाना शिकायत करने पहुंच गई थी। पुलिस तहकीकात में कॉलगर्ल ने कई बेबाक खुलासे किए।

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली कॉलगर्ल ने पूछताछ के दौरान बेबाक बातचीत से पुलिस अफसरों को खामोश कर दिया। उसने अपनी पूरी कहानी सुनाई। बोली, ‘मैं सड़क छाप नहीं हूं। प्रोस्टीट्यूशन इज़ माई बिजनेस।’
विज्ञापन


कॉलगर्ल ने कहा कि उसे दो करोड़ रुपये कमाने हैं। इसके बाद वह अपना ब्यूटी पार्लर शुरू करेगी।
हाई प्रोफाइल कॉलगर्ल दिल्ली, मुंबई, भोपाल में बुकिंग पर जाती थी।

उसने बताया कि दिल्ली का ब्रोकर गौरव ही उसकी सारी बुकिंग करता है। गौरव ने ही उसे लखनऊ के ब्रोकर राजा के पास भेजा था। कॉलगर्ल ने कहा कि वह पहली बार लखनऊ आई थी जहां लोकल ब्रोकर ने धोखा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलगर्ल के जवाबों से बगलें झांकने लगे अफसर

lucknow boys looted mumbai call girl.
अफसरों के सवालों के कॉलगर्ल ने ऐसे-ऐसे जवाब दिए कि कई झेंप गए। उससे पूछा गया कि, ‘महीने में कितने दिन काम करती हो’ कॉलगर्ल ने कहा सिर्फ दस दिन।

अफसर उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। एक ने कहा कि पूरे महीने काम क्यों नहीं करती? इस पर कॉलगर्ल ने कहा कि यह उसका बिजनेस है इसीलिए वह महीने में सिर्फ दस दिन काम करती है और बाकी के दिन बॉडी फिटनेस को देती है।

कॉलगर्ल ने बताया कि बॉडी फिटनेस के लिए उसके ट्रेनर हैं और खानपान के लिए डायटीशियन की सेवाएं भी वह लेती है। हर छह महीने में सारे मेडिकल चेकअप कराती है।

दस दिन के बिजनेस में कमा लेती है दो लाख

lucknow boys looted mumbai call girl.

उसने बताया कि दस दिन के बिजनेस में ही वह दो लाख रुपये कमा लेती है। ‘इतने रुपये का क्या करोगी?’ इस सवाल पर कॉलगर्ल ने कहा कि यह कुछ भी नहीं है।

अगले पांच साल में कम से कम दो करोड़ रुपये कमाने हैं। इसके बाद अपना ब्यूटी पार्लर शुरू करने की योजना है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पांच साल बाद कॉलगर्ल के पास ज्यादा काम नहीं रहेगा।

यही वजह है कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में वह खुद सेक्स रैकेट की संचालिका बनने की तैयारी कर रही है। सेक्स रैकेट संचालिका के घर से बरामद दो लाख रुपये राजधानी पुलिस डकार गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कॉलगर्ल के साथ दस रसूखदारों और तीन दरोगाओं ने संबंध बनाए थे। इन ग्राहकों से जो रकम कॉलगर्ल को मिलनी थी, वह संचालिका ने अपने पास रख ली थी।

रुपये न मिलने पर ही कॉलगर्ल ने हंगामा किया था जिसके बाद मजबूरन पुलिस को संचालिका को गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट का खुलासा करना पड़ा। सूत्रों का कहना है कि रैकेट संचालिका के घर से दो लाख रुपये बरामद किए गए थे जिसे पुलिसकर्मियों ने गायब कर दिया।

फसेंगे कई रसूखदार और पुलिस अफसर

lucknow boys looted mumbai call girl.

गोमतीनगर में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खेल अगर खुला तो पुलिस का दामन दागदार होगा ही, कई सफेदपोश और रसूखदारों के भी चेहरे बेनकाब होंगे। रैकेट संचालिका से पूछताछ में पता चला है कि नासिक की कॉलगर्ल को दस रसूखदारों के लिए राजधानी बुलाया गया था।

राजधानी में ही तैनात तीन दरोगा भी तीन दिन तक कॉलगर्ल के साथ अय्याशी करते रहे। यही वजह है आला अफसर सेक्स रैकेट की जांच को आगे बढ़ाने के बजाए मामला दबाने में जुट गए हैं।

उधर, कॉलगर्ल को भी जेल भेजने की तैयारी हो गई है। रैकेट संचालिका ने कॉलगर्ल के साथ अय्याशी करने वालों के नाम अफसरों को बता दिए हैं। उसने बताया कि कॉलगर्ल बीते शनिवार को राजधानी आई थी।

इसके बाद लोकल ब्रोकर राजा के साथ उसे ग्राहकों के पास ले गया। तीन दिन तक राजधानी के दस रसूखदार युवक व तीन दरोगा उसके संपर्क में रहे।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अगर चिह्नित लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई तो राजधानी में सेक्स रैकेट से जुड़ी कई और सनसनीखेज जानकारियां सामने आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed