फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lover committed suicide in lucknow

गर्लफ्रेंड देखती रही और फांसी पर झूल गया प्रेमी

Wed, 25 Mar 2015 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Mar 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
lover committed suicide in lucknow

सरोजनीनगर में एलडीए कॉलोनी निवासी निजी कंपनी के सेल्स एक्जिक्यूटिव अभिषेक सिंह (22) ने गर्लफ्रेंड से कहासुनी के बाद उसकी आंखों के सामने ही फांसी लगाकर जान दी थी।

विज्ञापन


मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। घटनाक्रम और परिस्थितियों के मुताबिक, मुहल्ले के लोग अभिषेक की हत्या की आशंका जता रहे थे, लेकिन पुलिस ने गर्लफ्रेंड से पूछताछ की तो पूरी कहानी सामने आई।
विज्ञापन


सेक्टर एफ निवासी अभिषेक की सोमवार शाम मौत हो गई थी। उस वक्त वह गर्लफ्रेंड के साथ घर पर अकेला था।

उसके पिता प्रेमनारायन पोते के मुंडन के लिए पत्नी-बेटियों के साथ विंध्याचल गए थे। अभिषेक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

जरा सी बात पर दे दी जान

lover committed suicide in lucknow

एसओ सरोजनीनगर का कहना है कि गर्लफ्रेंड ने घर जाने को कहा तो अभिषेक नाराज हो गया। उसने गर्लफ्रेंड को जाने से रोका।

हालांकि, गर्लफ्रेंड काफी देर से उसके पास थी। इसलिए जाने की जिद करने लगी। इससे अभिषेक ने फांसी लगाने की चेतावनी दी।

गर्लफ्रेंड तब भी नहीं मानी तो अभिषेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया और फंदा बनाने लगा। गर्लफ्रेंड खिड़की से यह सब देख रही थी।

उसने अभिषेक से कहा कि अगर फांसी लगाई तो वह भी मर जाएगी। गर्लफ्रेंड ने भी उसे धमकाने के लिए कमरे में फंदा बना लिया। इसके बाद भी अभिषेक नहीं माना और फांसी लगा ली।

मोबाइल फोन से दोस्तों को बुलाया

lover committed suicide in lucknow

अभिषेक को फंदे से लटकते देख गर्लफ्रेंड बदहवास होकर चीखती रही। उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर से बंद था।

उसने आसपास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन शायद कोई सुन नहीं सका। इसके बाद गर्लफ्रेंड ने मोबाइल से फोन करके दो दोस्तों को बुलाया।

इन दोस्तों ने पेड़ के जरिए घर के भीतर घुसकर अभिषेक को फंदे से उतारा। इसके बाद अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed