फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot with officers in lucknow

आपने नहीं सुना होगा लूट का ऐसा मामला!

Tue, 31 Mar 2015 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 31 Mar 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
loot with officers in lucknow

ईदगाह चौराहे के पास स्कूटर और बाइक सवार चार बदमाशों ने एक सीमेंट कंपनी के दो अफसरों को तमंचा और पिस्टल सटाकर लूट लिया। स्कूटर सवार बदमाश ने दोनों अधिकारियों को रोका और नमस्ते करके बोला ‘नहीं पहचाने’।

विज्ञापन


इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने दोनों अफसरों के तमंचा और पिस्टल सटा दी। गोली मारने की धमकी देकर पर्स, चेन, अंगूठी और मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


पर्स में ढाई हजार रुपये थे। जाते वक्त स्कूटर सवार बदमाश ने कहा कि ‘अब पहचान गए कौन हैं हम’।

वारदात की सूचना पर एसपी पश्चिम, सीओ कर्नलगंज और इंस्पेक्टर पहुंचे। पहले एसओ टप्पेबाजी बताते रहे, देर शाम लूट में मामला दर्ज हुआ।

राहगीर की मदद से बुलाई पुलिस

loot with officers in lucknow

एसओ का कहना है कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। नजीराबाद के कमला नगर निवासी आशीष कुमार जेके सीमेंट में एरिया मैनेजर हैं।

यहीं पर रहने वाले राजीव कुमार श्रीवास्तव भी जेके सीमेंट में मैनेजर हैं। आशीष ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह और राजीव बाइक से कमला टॉवर फीलखाना ऑफिस जा रहे थे।
 
ईदगाह चौराहे के पास स्कूटर से आए एक बदमाश ने बाइक रुकवाकर नमस्ते किया। बकौल राजीव उन्होंने स्कूटर सवार से पूछा कि हम आपको नहीं पहचानें कौन हैं आप।

इसी बीच एक बाइक से तीन बदमाशों ने हम दोनों के तमंचा सटाकर लूट लिया। इसके बाद स्कूटर सवार और बाइक सवार एक साथ भाग गए।

राजीव ने बताया कि एक राहगीर की मदद से 100 नंबर पर सूचना दी तो थोड़ी देर बाद दो कांस्टेबल पहुंचे और छानबीन की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed