फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   land lord puts objectionable pics of a teacher on social media in lucknow.

मकान खाली करवाने के लिए सोशल मीडिया पर डाली शिक्षिका की आपत्तिजनक फोटो, गिरफ्तार

Thu, 26 Apr 2018 09:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Apr 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
land lord puts objectionable pics of a teacher on social media in lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के नाका में शिक्षिका ने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और आपत्तिजनक कमेंट पोस्ट करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए इलाके के ही राजीव शुक्ला व उसकी पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर परशुराम सिंह का कहना है कि पीड़िता जिस मकान में रहती है, उसे आरोपी ने खरीद लिया है और खाली करने का दबाव बना रहा है। ढाई साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। फिलहाल पीड़िता का केस दर्ज कर आरोपी राजीव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार को राजीव ने पड़ोस में ही रहने वाली निजी स्कूल की शिक्षिका के फोटो अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किए थे। साथ ही कुछ आपत्तिजनक पोस्ट भी डालीं। पीड़िता ने राजीव के घर जाकर विरोध किया तो झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


आरोप है कि राजीव, उसकी पत्नी नमिता और घरेलू कामकाज करने वाली नौकरानी सोनू ने उससे मारपीट की। जान बचाने के लिए पीड़िता अपने घर की तरफ भागी तो आरोपी भी आ धमके। घर में घुसकर उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। पीड़िता का आरोप है कि राजीव ने उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें भी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो तीनों धमकाते हुए भाग निकले। पीड़िता ने आईजी रेंज से शिकायत की थी। इसके बाद केस दर्ज करने का आदेश दिया गया। मंगलवार को नाका पुलिस ने राजीव, उसकी पत्नी नमिता व नौकरानी सोनू के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, जानमाल की धमकी और अश्लील हरकतों की धारा में केस दर्ज कर राजीव को गिरफ्तार कर लिया।

ली जा रही है साइबर सेल की मदद

land lord puts objectionable pics of a teacher on social media in lucknow.

इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता जिस मकान में किराए पर रहती है, उसे राजीव ने कुछ साल पहले खरीद लिया था। पीड़िता मकान के भूतल में रहती है और राजीव उनसे कमरे खाली कराना चाहता है। दोनों के बीच इस बात को लेकर करीब ढाई साल से विवाद चल रहा है। फिलहाल पीड़िता के आरोपों की जांच की जा रही है। साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।

तेजाब फेंका लेकिन बाल-बाल बची, बगीचे के पेड़ झुलसे
पीड़ित शिक्षिका का आरोप है कि घर में घुसकर मारपीट के दौरान राजीव ने तेजाब फेंककर उसे जलाने की भी कोशिश की। हालांकि, तेजाब उसके शरीर पर नहीं गिरा। तेजाब गिरने से उसके बगीचे के पेड़ झुलस गए। उसने पुलिस को झुलसे हुए पेड़ भी दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed