शर्मनाक! रेप का बदला लेने के लिए कर दिया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ क्षेत्र के गांव की निवासी एक विवाहिता का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और असंद्रा थाना क्षेत्र में ले जाकर गैंगरेप के बाद उसे गंभीर हालत में सड़क किनारे छोड़कर भाग गए।
रविवार सुबह जब उधर से गुजरे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। शिकायत के बावजूद पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय एक विवाहिता शनिवार की शाम अपने घर से नित्यक्रिया के लिए गई थी।
आरोप है कि तभी गांव के बाहर अरहर के खेत से निकले चार लोग उसका अपहरण कर ले गए और फिर असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने एक महिला पर ही लगाया आरोप
इसके बाद सभी उसे गंभीर हालत में सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। रविवार सुबह जब कुछ ग्रामीणों ने सड़क किनारे महिला को पड़े देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए उसे सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
इस मामले में पीड़िता द्वारा अपने गांव की ही एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
पीड़िता ने सीएचसी बनीकोडर में बयान दर्ज करने पहुंची रामसनेहीघाट पुलिस को बताया है कि उसके गांव के ही चार लोग व एक महिला ने उसे अगवा किया था।
दुष्कर्म के दौरान महिला भी थी मौजूद
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके कपड़ों पर तेजाब भी डाला और उसे डराते हुए कहा कि किसी को कुछ बताओगी तो तुम्हारे ऊपर भी तेजाब डाल देंगे।
पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उस पर तमंचे तानकर अगवा किया था। रामसनेहीघाट कोतवाल शशिकांत मिश्रा का कहना है कि घटनास्थल असंद्रा थाना क्षेत्र का है जिसके चलते असंद्रा पुलिस ही इस मामले में कार्रवाई करेगी।
चूंकि रामसनेहीघाट क्षेत्र में पीड़िता भर्ती करवाई गई थी इसलिए उसके बयान दर्ज किए हैं।
बदले की भावाना से किया दुष्कर्म
बताया जाता है कि दुष्कर्म बदले कार्रवाई के तहत किया गया, आरोपी की पुत्री के साथ पीड़िता के पति ने दुष्कर्म किया था।
असंद्रा थानाध्यक्ष जावेद खान का कहना है कि विवाहिता ने गांव के जिन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है उनमें से एक की पुत्री के साथ पीड़िता के पति ने आठ माह पूर्व दुष्कर्म किया था जिसके बाद उसका पति अभी तक जेल में बंद है।
एसओ ने कहा कि पीड़िता के बयान लिए जा रहे हैं और उसका चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा रहा है जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद जो तहरीर मिलेगी उसी के आधार पर मामले की जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है, पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।