फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kidnapping and rape with 5th class girl

लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म, 500 रुपए देकर भेजा

Thu, 09 Apr 2015 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 09 Apr 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping and rape with 5th class girl

अलीगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह ब्रेड लेने गई पांचवीं की छात्रा गायब हो गई। परिवारीजनों ने थाने जाकर पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार शाम छात्रा बेसुध मोहिबुल्लापुर स्टेशन पर मिली।

विज्ञापन


परिवारीजनों ने भरतनगर मड़ियांव निवासी अतुल दीक्षित नाम के युवक पर अगवा कर रेप का आरोप लगाते हुए अलीगंज थाने में शिकायत की। उधर, एफआईआर दर्ज कर छात्रा का मेडिकल कराने के बजाए पुलिस मामला रफा-दफा करने में जुटी रही।
विज्ञापन


पुलिस के इस रवैए से गुस्साए छात्रा के परिवारीजनों और मोहल्ले के लोगों ने बुधवार शाम थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। एसओ अलीगंज वीरेंद्र बहादुर यादव का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के भाई ने बताया लड़की का पता

Kidnapping and rape with 5th class girl

बच्ची के पिता ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब आठ बजे घर से दुकान की ओर गई। काफी देर तक नहीं आई तो मैंने तलाश शुरू की। कुछ लोगों ने बताया कि अतुल दीक्षित उसे बहला-फुसलाकर ले गया है।

मैं अलीगंज थाने गया तो पुलिस ने गल्लामंडी चौकी जाने की बात कहकर टरका दिया। गल्लामंडी चौकी पहुंचे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार शाम अतुल के भाई ने छात्रा के मामा को बताया कि छात्रा मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर बेसुध पड़ी है। घर वाले स्टेशन पहुंचे और उसे घर लेकर आए।

परिवारीजनों का कहना है कि छात्रा ने अतुल पर अपहरण और दुराचार का आरोप लगाया। पिता के अनुसार अतुल बेटी को फुसलाकर ट्रेन से सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के नीलगांव ले गया और दुराचार किया।

इसके बाद अतुल भाग गया और उसके रिश्तेदार ने छात्रा को 500 रुपये देते हुए घर जाने के लिए ट्रेन में बैठा दिया। छात्रा किसी तरह स्टेशन पहुंची और बेसुध होकर गिर पड़ी।

क्या अपनी मर्जी से भागी थी लड़की?

Kidnapping and rape with 5th class girl

इधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि छात्रा और अतुल के बीच दोस्ती है। परिवारीजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने छात्रा की पिटाई की थी। इससे नाराज होकर छात्रा खुद ही घर से भागी थी।

बेटी के गायब होने और संदिग्ध परिस्थितियों में उसके मोहिबुल्लापुर स्टेशन पर मिलने के बीच पीड़ित परिवार को पुलिस इधर से उधर दौड़ाती रही। छात्रा के परिवारीजन अलीगंज थाने गए तो उन्हें गल्लामंडी चौकी भेज दिया गया।

यहां चौकी इंचार्ज से पीड़ितों ने अतुल के घर दबिश देने की बात कही तो उन्होंने मड़ियांव थाना क्षेत्र का मामला होने की बात कहकर टरका दिया।

पीड़ित परिवारीजन मड़ियांव थाना पहुंचे तो घटनास्थल सीतापुर के अटरिया होने की जानकारी देते हुए उन्हें वहां जाने की सलाह दे दी गई। कई घंटे परिवारीजन इधर से उधर चक्कर काटते रहे और किसी थाना की पुलिस ने छात्रा को ढूंढने की कोशिश तक नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed